Vistaar NEWS

Sukma: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान मिले तीन IED को सुरक्षाबलों ने किया नष्ट

CG News

IED को जवानों ने किया नष्ट

CG News: सुकमा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. जहां सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान 3 शक्तिशाली आईईडी को बरामद किया. बरामद 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो वजन के आईईडी को सुरक्षित नष्ट किया गया.

सुरक्षाबलों ने 3 IED को किया नष्ट

जानकारी के अनुसार, 226 बटालियन सर्चिंग के लिए निकली थी, इस दौरान जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए तीन शक्तिशाली IED बरामद किए गए. सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने के ध्येय से लगाए गए इन आईईडी की वजन 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो की पाई गई.

ये भी पढ़ें- धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर सियासत, विजय शर्मा ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- इस पर प्रदेशभर में गंभीर चर्चा होनी चाहिए

सर्चिंग के लिए निकले थे जवान

आईईडी की बरामदगी के बाद बम निरोधक दस्ता, डीएसएमडी और डॉग स्क्वायड की मदद से उसे मौके पर ही नष्ट करने के बाद सर्चिंग टीम वापस बटालियन में लौट आई. इसी बरामदगी से अभी भी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी साबित हो रही है, जिसे 31 मार्च की तय समय तक खत्म करना सुरक्षाबलों का लक्ष्य है.

Exit mobile version