Vistaar NEWS

Railway News: अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हफ्ते में दो दिन चलेगी ट्रेन, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

railway news

रेलवे न्यूज

Railway News: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, अब अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन की जगह दो दिन चलेगी. जी हां, रेलवे ने इसके संबंध में नया शेड्यूल जारी कर दिया है. इस नई व्यवस्था से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी. साथ ही राजधानी से कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी.

हफ्ते में दो दिन चलेगी ट्रेन

इस व्यवस्था से दिल्ली जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों को एक अतिरिक्त विकल्प मिल गया है. जारी हुए नए शेड्यूल के मुताबिक, हजरत निजामुद्दीन से अंबिकापुर आने वाली ट्रेन पहले सिर्फ मंगलवार को चलती थी. अब यह 4 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक रविवार और मंगलवार को चलेगी.

इसी तरह अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन नंबर 22407 भी पहले सिर्फ गुरुवार को चलती थी. अब यह 6 अक्टूबर 2026 से सप्ताह में दो दिन, मंगलवार और गुरुवार को चलेगी. रेलवे के इस फैसले से सरगुजा संभाग के हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.

यात्रियों को होती थी परेशानी

गौरतलब है कि, अभी तक हफ्ते में एक ही ट्रेन होने से यात्रियों को टिकट के लिए काफी परेशानी होती थी और वेटिंग लिस्ट लंबी रहती थी. यात्रियों को अपना कार्यक्रम आगे बढ़ाना पड़ता था. अब, फ्रीक्वेंसी बढ़ने से भीड़ कम होगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी.

बस्‍तर दशहरा में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया आमंत्रित

Exit mobile version