Vistaar NEWS

Ambikapur: अंबिकापुर में 157 मकानों पर बुलडोजर एक्शन, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, पहले जारी हुआ था नोटिस

Ambikapur News

अंबिकापुर में 157 मकानों पर बुलडोजर एक्शन

Ambikapur: अंबिकापुर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है. जहां डबरीपानी, महामाया पहाड़, नवागढ़ में वन भूमि पर बने 157 मकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं.

अंबिकापुर में 157 मकानों पर बुलडोजर एक्शन

दरअसल, अंबिकापुर में वन भूमि की जमीन पर पिछले कुछ सालों के भीतर मकान बनाकर रह रहे 157 लोगों को वन विभाग ने नोटिस जारी किया था लेकिन उसके बाद भी लोगों ने खुद से अतिक्रमण नहीं हटाया, इसके बाद वन विभाग कार्रवाई को तेज करने के बदले पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था, जबकि इस पूरे मामले की लगातार कार्रवाई की मांग करते हुए भाजपा नेता आलोक दुबे मुख्यमंत्री के अलावा सरगुजा के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी से शिकायत कर चुके थे.

सीएम के निर्देश के बाद एक्शन

पार्षद और भाजपा नेता को कार्रवाई में देरी का आभास हुआ, तब उन्होंने मुख्यमंत्री से दोबारा शिकायत करते हुए डीएफओ अभिषेक जोगावत की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए. इसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यवाही के निर्देश दिए और वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए आज पहले दिन 20 मकानों को तोड़कर अतिक्रमण हटाया. यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी. वहीं कुछ लोग अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही को लेकर कोर्ट चले गए थे उन लोगो को फिलहाल राहत दी गई है.

ये भी पढ़ें- Durg: दुर्ग में अवैध पनीर स्टोरेज का भंडाफोड़, बॉयज हॉस्टल की आड़ में चल रहा था कारोबार

इसके पहले भी चला था बुलडोजर

इसके पहले भी अंबिकापुर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर एक्शन लिया गया था. जल मार्ग रोकने और बिना अनुमति के मिट्टी पाटने पर निगम ने कार्रवाई शुरू की थी. प्रशासन और निगम की संयुक्त टीम अतिक्रमण खाली कराने पहुंची. करीब 57 डिसमिल जमीन पर पाटी गई मिट्टी हटाने की कार्रवाई हुई थी. बता दें कि रिंगबांध पर कब्जे के आरोप लग रहे थे. जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई की थी.

Exit mobile version