Vistaar NEWS

CG News: टपकती छतों के साये में बच्चे पढ़ने को मजबूर, क्लासरूम में भरा पानी, सरकारी स्कूलों के डरावने हालात

Chhattisgarh school news

टपकती स्कूल की छतें

इनपुट-मदन तिवारी

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्राथमिक शाला लालमाटी, प्राथमिक शाला पोंड़ीडोल और प्राथमिक शाला घघरा की छत से बारिश का पानी कक्षाओं के अंदर टपक रहा है. हालात ऐसे हैं कि कई जगह कक्षाओं में पानी भर जाता है और बच्चों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें मध्यान भोजन कराने के बाद घर भेज दिया जा रहा है. इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है. वहीं प्राथमिक शाला घघरा में छत से पानी टपकने के कारण सभी कक्षाओं के बच्चों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है.

स्कूलों की छत से टपकता पानी

लगातार बारिश के बीच स्कूलों की छत से टपकता पानी अब बच्चों की पढ़ाई में बाधा बन रहा है. प्राथमिक शाला लालमाटी में बारिश होते ही छत से पानी टपकने लगता है और कक्षाओं के अंदर पानी जमा हो जाता है. इसी तरह प्राथमिक शाला पोंड़ीडोल में भी छत से पानी टपकने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश के दौरान क्लासरूम में भर जाता है पानी

बारिश के दौरान जब कक्षाओं में पानी भर जाता है, तो बच्चों को मध्यान भोजन कराने के बाद घर भेजने की स्थिति बन रही है. ऐसे में बच्चों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनके पढ़ाई के घंटों में भी कमी आ रही है.

प्राथमिक शाला घघरा की स्थिति भी चिंताजनक

वहीं प्राथमिक शाला घघरा की स्थिति और भी चिंताजनक है. छत से पानी टपकने के कारण अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है. एक ही कमरे में कई कक्षाओं के बच्चों के बैठने से पढ़ाई का माहौल भी प्रभावित हो रहा है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: विज्ञापन नहीं, नियुक्ति तिथि से तय होगी न्यायिक अधिकारियों की वरिष्ठता

Exit mobile version