Vistaar NEWS

CGPSC मेंस परीक्षा की तारीखों में बदलाव, अब 6 से 9 जून तक होंगी परीक्षाएं, नोटिस जारी

Chhattisgarh Public Service Commission

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग

CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों की घोषणा की है. मेंस परीक्षा की नई तारीख 6 जून से 9 जून तय की गई है. आपको बता दें कि परीक्षा के लिए पहले 16 से 19 मई की तारीख तय की गई थी. लेकिन तैयारी में कम समय होने के कारण अभ्‍यार्थियों ने आयोग से तारीख बढ़ाने की मांग की थी.

पांच जि‍लों में आयोजित होगी परीक्षा

राज्य सेवा मुख्‍य परीक्षा 2025 प्रदेश के पांच जिलों में आयोजित की जाएगी. इसमें अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग जगदलपुर और रायपुर शामिल है.

परीक्षा की तिथि और समय

कब जारी होगा प्रवेश पत्र?

आयोग के मुताबिक, प्रवेश पत्र परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा. अभ्‍यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

ये भी पढे़ं- CGBSE Result 2026: परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों को बड़ी राहत! री-टोटलिंग, री-इवैल्यूएशन के लिए 14 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Exit mobile version