CGPSC मेंस परीक्षा की तारीखों में बदलाव, अब 6 से 9 जून तक होंगी परीक्षाएं, नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों की घोषणा की है. मेंस परीक्षा की नई तारीख 6 जून से 9 जून तय की गई है. आपको बता दें कि परीक्षा के लिए पहले 16 से 19 मई की तारीख तय की गई थी. लेकिन तैयारी में कम समय होने के कारण अभ्यार्थियों ने आयोग से तारीख बढ़ाने की मांग की थी.
पांच जिलों में आयोजित होगी परीक्षा
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 प्रदेश के पांच जिलों में आयोजित की जाएगी. इसमें अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग जगदलपुर और रायपुर शामिल है.

परीक्षा की तिथि और समय
- 06 जून 2026 (शनिवार) पेपर-1 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- पेपर- 2 (निबंध) (भाषा) दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
- 07 जून 2026 (रविवार) पेपर-3 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- पेपर-4 (सामान्य अध्ययन-I) दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (सामान्य अध्ययन-II)
- 08 जून 2026 (सोमवार) पेपर-5 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- पेपर-6 (सामान्य अध्ययन-III) दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
- 09 जून 2026 (मंगलवार) पेपर-7 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (सामान्य अध्ययन-V)
कब जारी होगा प्रवेश पत्र?
आयोग के मुताबिक, प्रवेश पत्र परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.