Vistaar NEWS

Virat Kohli: ‘लाइक करना पाप है क्या…’, विराट कोहली ने जर्मन मॉडल की फोटी की थी लाइक, अब अमीषा पटेल का रिएक्शन वायरल

Ameesha-patel_-Virat-kohli

अमीषा पटेल का रिएक्शन

भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली द्वारा जर्मन मॉडल लिजलैज की फोटो लाइक करने के मामला इन दिनो सुर्खियों में बना हुआ है. जैसे ही विराट कोहली ने ये तस्वीर लाइक की वैसे ही इसके स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. देखते ही देखते लिजलाज भारत में ट्रेंड करने लगीं. अब इस पूरे मामले पर अमीषा पटेल ने हैरानी जताई है.

अमीषा पटेल ने दिया जवाब

वह ट्रोल करने वालों पर गुस्सा नजर करती दिखीं. इस तरह से अमीषा पटेल ने विराट कोहली को सपोर्ट ही किया है. दरअसल एक्ट्रैस अमीषा पटेल मुंबई में पैपराजी को फोटो पोज दे रही थीं, तभी एक पैपराबाजी ने उनसे विराट कोहली से जुड़ा सवाल पूछ लिया. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ‘लाइक करना पाप है क्या? उनकी लाइफ, उनका इंस्टाग्राम, उनकी मर्जी. लोगों को बस ट्रोल करना ही आता है. कोई काम धंधा ही नहीं है. अच्छी बात है किसी के अच्छे काम को लाइक करना. ट्रोल करना पाप है, किसी को लाइक करना नहीं.’

अवनीत कौर का फोटो किया था लाइक

विराट कोहली के पोस्ट लाइक करते हुए सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस शुरू हो गई है. इससे पहले जब विराट कोहली ने अवनीत कौर की फोटो लाइक की थी, तब उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए लिखा था कि फीड क्लियर करते समय गलती से एल्गोरिदम ने उस इंटरेक्शन को दर्ज कर लिया था इसके पीछे उनका कोई इरादा नही था. अब लिजलाज वाले मामले में भी फैंस जमकर चुटकी ले रहे हैं.

कौन है लिजलाज?

लिजलाज, जिनका असली नाम जेनिफर है, एक मशहूर ट्रैवल व्लॉगर और सिंगर हैं जिन्होंने साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री की है. वे भारत में अपने समोसा समोसा गाने और बेंगलुरु के ट्रैफिक पर बनाए गए मजेदार वीडियोज के लिए जानी जाती हैं. विराट के एक लाइक ने उन्हें रातों-रात भारतीय फैंस के बीच और भी ज्यादा लोकप्रिय बना दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘मैं तबाह हूं तेरे इश्क में…’, ज्योति सिंह के पोस्ट के बाद चढ़ा सोशल मीडिया का पारा, कोर्ट में चल रहा है पवन सिंह के साथ तलाक का केस

Exit mobile version