‘मैं तबाह हूं तेरे इश्क में…’, ज्योति सिंह के पोस्ट के बाद चढ़ा सोशल मीडिया का पारा, कोर्ट में चल रहा है पवन सिंह के साथ तलाक का केस

ज्योति सिंह अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट कर अपने फैंस का ध्यान खींचती रहती है. हाल ही में भी उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Jyoti Singh, Pawan singh

ज्योति सिंह, पवन सिंह

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का केस पिछले 5 सालों से कोर्ट में चल रहा है. ज्योति सिंह अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट कर अपने फैंस का ध्यान खींचती रहती है. हाल ही में भी उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वायरल हो रहे पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस के सामने दर्द बयां किया है. ज्योति के इस नए पोस्ट ने सभी का ध्या अपनी तरफ आकर्षित कर लिया.

लाल साड़ी और मांग में सिंदूर

ज्योति सिंह अपने सोशल मीडिया हैंडिल इंस्टाग्राम पर लाल साड़ी में एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वह लाल चूड़ी, गले में एक व्हाइट पर्ल का नेकलेस पहने हुई नजर आ रही है. साथ उन्होंने अपने बालों को साइड करके खुला छोड़ा हुआ है और मांग में पवन सिंह के नाम का सिंदूर भी नजर आ रहा है. इस तस्वीर के कैप्शन में ज्योति ने लिखा ‘मैं तबाह हूं तेरे इश्क में तुम्हें दूसरे का ख्याल है कुछ मेरे मसले पे भी गौर दे मेरी तो जिंदगी का सवाल है.’

सोशल मीडिया पर पोस्ट जमकर वायरल

उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस पोस्ट ज्योति सिंह के फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कोई दिल वाले इमोजी भेज रहा है तो कोई फायर वाले इमोजी से आग लगा है. ये भी जानना बेहद जरूरी है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 2018 में हुई थी और बीते करीब 5 साल से दोनों के बीच कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है.

पवन सिंह की पहली शादी

इससे पहले पवन सिंह ने 2015 में नीलम से शादी की थी, हालांकि 3 महीने बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली. उनके जाने के इतने सालों बाद भी पवन सिंह उन्हें भूल नहीं पाए है.

ये भी पढ़ें- जब रफी सहाब के साथ 500 की शर्त में फंस गईं थीं आशा भोसले, गाते-गाते फूलने लगी थी सांस, ड्राइवर भी था हैरान

ज़रूर पढ़ें