Vistaar NEWS

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’, अमेरिकी जियोलॉजिस्‍ट ने गाया फिल्‍म ‘हनुमान अंश’ का सॉन्ग

American geologist

अमेरिकी जियोलॉजिस्ट

Hanuman Ansh Song: अमेरिका के जियोलॉजिस्ट और वैदिक मेडिटेशन शिक्षक एलेक सोडरबर्ग का हनुमान भक्ति से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एलेक ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ का भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ अपनी आवाज में गाया है.

खास बात यह है कि उन्होंने खुद इकतारा तैयार किया और उसी की धुन पर भजन प्रस्तुत किया. उनके इंस्टाग्राम वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

इकतारा बनाकर गाया भजन

वीडियो में एलेक पारंपरिक तार वाले वाद्य के साथ भजन गाते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने पहले खुद इकतारा तैयार किया और फिर उसकी संगत में भजन को अपनी आवाज में प्रस्तुत किया. वीडियो सामने आने के बाद लोग उनके गायन और भक्ति भाव की तारीफ कर रहे हैं.

विधायक रामेश्वर शर्मा ने शेयर किया वीडियो

भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी एलेक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि ‘मैंने तेरे ही भरोसे, हनुमान’ भजन की गूंज भारत के साथ विदेशों में भी सुनाई दे रही है. उन्होंने इसे भाषा और सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने वाली भक्ति का उदाहरण बताया.

सुनील लोधी ने किया मूल वर्जन

इस भजन का मूल वर्जन भजन गायक सुनील लोधी ने गाया और कंपोज किया है. यह फिल्म ‘हनुमान अंश’ में शामिल है. भजन में हनुमान जी के प्रति समर्पण का भाव दिखाई देता है. इसकी पंक्तियों में राम नाम को नाव और भक्ति को पतवार जैसे रूपकों के जरिए आध्यात्मिक भाव व्यक्त किया गया है.

जियोलॉजी के साथ आध्यात्मिक साधना

एलेक सोडरबर्ग जियोलॉजिस्ट होने के साथ वैदिक मेडिटेशन शिक्षक और कीर्तन लीडर भी हैं. वह भारतीय मंत्र, ध्यान, नाद योग और कीर्तन से जुड़े हैं. अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों के प्राकृतिक और भूगर्भीय क्षेत्रों में टूर से भी उनका जुड़ाव है.

विज्ञान से भक्ति तक का सफर

एलेक की गतिविधियों में विज्ञान और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं का अनोखा मेल दिखाई देता है. उनके सोशल मीडिया पर मंत्र, कीर्तन और ध्यान से जुड़े कई वीडियो मौजूद हैं. हनुमान भजन का यह वीडियो भी उनकी इसी आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है.

ये भी पढे़ं- ‘हनुमान अंश’ के सिंगर सुनील लोधी देख सकेंगे दुनिया! फिल्म प्रोड्यूसर कराएंगी आंखों का इलाज

Exit mobile version