Vistaar NEWS

Bakrid 2026: ‘ईद-उल-अधा बस जश्न…’, बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी के खिलाफ बोलीं एक्ट्रेस सारा खान, इंसानियत और दया की अपील की

Sara Khan

सारा खान

Sara Khan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान ने बकरीद (ईद-उल-अधा) 2026 के मौके पर फैंस को बधाई देते हुए एक खास अपील की है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर जानवरों की कुर्बानी के खिलाफ अपनी राय रखी है. साथ ही उन्होंने ईद के आध्यात्मिक मायनों पर बात की है.

सारा खान ने शेयर किया खास मैसेज

ईद-उल-अधा के खास मौके पर एक्ट्रेस सारा खान ने अपने फैंस को एक वीडियो मैसेज शेयर किया है. अपने इस मैसेज में सारा ने लिखा, ईद-उल-अधा बस जश्न, कपड़ों, या रीति-रिवाजों के बारे में नहीं है. ये दया और समर्पण को लेकर भी है. आगे उन्होंने कहा कि पैगंबर इब्राहिम की कहानी हमें पूरी तरह से अल्लाह पर विश्वास करना और साफ नीयत के साथ अपनी सबसे प्यारी चीज छोड़ने की हिम्मत सिखाती है. अपने वीडियो मैसेज में एक्ट्रेस ने कहा कि अल्लाह को मांस या खून की जरूरत नहीं है. वह हमारे डर, दया और आदेश की नीयत को परखता है.

यह भी पढ़ें: राजामौली की ‘वाराणसी’ के सेट की तस्वीर लीक, ब्लू स्क्रीन और विशाल गुफाओं ने खींचा ध्यान

फैंस से की खास अपील

अपने इस वीडियो मैसेज में सारा ने अपील करते हुए कहा, ईद के दिन को त्याग पर ध्यान देते की बजाय इस त्योहार को दया और इंसानियत से मनाएं. इस मैसेज में एक्ट्रेस ने लिखा, ईद कुर्बानी का असली मतलब दया, दान, मदद और जरूरतमंदों के साथ चीजों को साझा करना है. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस त्योहार को शांत और अच्छे इंसान बनने के इरादे के साथ मनाएं. सभी को ईद मुबारक. हम अपने ईगो को त्यागे और हमारा ईमान एक साफ दिल हो.

लोगों का मिला साथ

सारा की इस खास अपील को लोगों का साथ मिला है. फैंस ने उन्हें ईद की मुबारकबाद दी है. बता दें, एक्ट्रेस पिछले साल दूसरे धर्म में शादी कर सुर्खियों में आई थी. सारा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने टीवी के फेमस शो सपना बाबुल का विदाई से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वह बिग बॉस 4 में नजर आ चुकी है.

Exit mobile version