Bakrid 2026: मुंबई की सोसायटी में कुर्बानी पर बवाल, बकरीद को लेकर यूपी में कैसी है तैयारी?
बकरीद 2026
Bakrid 2026: देशभर में आज बकरीद यानी ईद-उल-अजहा (Eid-Ul-Adha) को लेकर जश्न का माहौल है. बड़ी संख्या में आज मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में एकत्र हो रहे हैं, जहां नमाज अदा करेंगे. सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों को भी सजाया गया है. प्रशासन ने भी बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. उत्तर प्रदेश में बकरीद को लेकर प्रशासन काफी एक्टिव है, क्योंकि सीएम योगी कई बार बकरीद पर सुरक्षा और नमाज अदा करने पर बयान दे चुके हैं. हर जगह सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जा रही है.
बकरीद के अवसर पर भोपाल के ईदगाह में मुस्लिम समाज की एक विशाल सभा ने सुबह की नमाज अदा की.
#WATCH | Madhya Pradesh | A massive gathering of devotees offers the morning Namaz at the Idgah of Bhopal on the occassion of Eid al-Adha (Bakrid). pic.twitter.com/rwFMvA46wN
— ANI (@ANI) May 28, 2026
दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा
दिल्ली पुलिस संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा ने कहा, “सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है. दिल्ली पुलिस ने विशेष रूप से मध्य जिले में व्यापक इंतजाम किए हैं. बकरीद से पहले दिल्ली पुलिस ने इलाके में खासकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में रूट मार्च और फ्लैग मार्च निकाले थे. अब तक, उत्सव पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा है, और हम आशा करते हैं कि यह सिलसिला जारी रहेगा. त्योहार के तहत बलि की रस्म पूरी तरह से घर के अंदर ही निभाई जाएगी.”
#WATCH | Delhi | Joint Commissioner of Police Madhur Verma says, "…Security arrangements have been put in place; the Delhi Police, specifically in the Central District, has made extensive arrangements…In the run-up to Bakrid, the Delhi Police had already conducted route… pic.twitter.com/OL4VKBaLl4
— ANI (@ANI) May 28, 2026
दिल्ली के जामा मस्जिद में हजारों की तादात में नमाज अदा करने पहुंचे लोग.
VIDEO | Delhi: Thousands of people offer namaz at Jama Masjid on Eid-ul-Azha (Bakrid).#Eid #DelhiNews
— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/GSxoWgCEWV
PM मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ईद-उल-अधा की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर करे कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे. सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना.
Eid ul-Adha greetings! May this occasion deepen the spirit of brotherhood and happiness in our society. Praying for everyone’s success and good health.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 28, 2026
मुंबई में बकरीद से पहले कुर्बानी को लेकर विवाद बढ़ गया था. जिसके बाद गोरेगांव की एक सोसायटी में पुलिस ने कुर्बानी की अनुमति ही रद्द कर दी और आदेश दिया कि गुरुवार सुबह तक बकरों को हटाया जाए. फिलहाल, इलाके में शांति बनी रहे, इसके लिए भरपूर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.