राजामौली की ‘वाराणसी’ के सेट की तस्वीर लीक, ब्लू स्क्रीन और विशाल गुफाओं ने खींचा ध्यान

Rajamouli Varanasi Set Leak: फिल्म के सेट से सामने आई इस तस्वीर में कोई स्टार या क्रू मेंबर दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन सेट की सुंदरता लोगों का ध्यान खींच रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीन माता छिन्नमस्ता देवी से जुड़ा हुआ है.
Rajamouli Varanasi Set Leak

वाराणसी सेट से लीक हुई तस्वीर

Blue Screen Cave Visuals: एस.एस राजामौली इन दिनों अपनी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर पूरी तरह व्यस्त हैं. फिल्म का काम तेजी से चल रहा है और अगले साल इसे रिलीज किया जाएगा. बताया जा रहा है कि यह भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे महंगी फिल्म है, जिसका बजट करीब 1200 से 1300 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. अब तक मेकर्स ने सेट से कोई भी तस्वीर बाहर नहीं आने दी थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट की एक फोटो वायरल हो गई है. तस्वीर में बड़ा ब्लू स्क्रीन बैकग्राउंड, विशाल चट्टानें और खूबसूरत नक्काशी वाले पत्थर के खंभे नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि यह उग्रभट्टी गुफाओं वाला सेट है.

सेट की तस्वीर लीक

फिल्म के सेट से सामने आई इस तस्वीर में कोई स्टार या क्रू मेंबर दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन सेट की सुंदरता लोगों का ध्यान खींच रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीन माता छिन्नमस्ता देवी से जुड़ा हुआ है.

उन्हें हिंदू धर्म में उग्र स्वरूप वाली देवी माना जाता है, जो शक्ति, त्याग और बदलाव का प्रतीक हैं. पौराणिक कथाओं में उनका स्वरूप काफी रहस्यमयी बताया गया है. इसी वजह से फिल्म का यह हिस्सा काफी खास माना जा रहा है.

‘वाराणसी’ के इस सीक्वेंस की कहानी

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में महेश बाबू का किरदार एक प्राचीन बुरी शक्ति से लड़ता नजर आएगा. इस ताकत को हराने के लिए वह देवी का आशीर्वाद मांगेंगे. ट्रेलर में भी इस हिस्से की हल्की झलक देखने को मिली थी. अब वायरल हुई तस्वीर ने इस सीन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. सेट में ब्लू स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है, ताकि बाद में इसमें बड़े स्तर पर विजुअल इफेक्ट्स जोड़े जा सकें.

ये भी पढ़ें-‘मां है ना’ के ट्रेलर लॉन्च में सुनीता आहूजा ने गोविंदा का उड़ाया मजाक, बोलीं- ‘मेरा पति बकरा है’, वायरल वीडियो पर भड़के लोग

बड़ी तैयारी में हैं राजामौली

राजामौली इस फिल्म को IMAX फॉर्मेट में तैयार कर रहे हैं, इसलिए इसकी शूटिंग भी खास कैमरों से की जा रही है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्म के एक खास सीन के लिए वह अफ्रीका तक पहुंचे थे. वहां उन्होंने माइग्रेटरी जानवरों की असली फुटेज शूट की थी.

ज़रूर पढ़ें