Vistaar NEWS

‘बाप पर मत जाना…’, ‘बिग बॉस 20’ में मनोज तिवारी की बेटी रीति से बोले सलमान खान

Salman Khan On Manoj Tiwari Daughter

मनोज तिवारी की बेटी को लेकर क्या बोले सलमान खान

Bigg Boss 20: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर आज शाम को होगा. शो के प्रीमियर से पहले एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान भोजपुरी स्टार और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को मजेदार अंदाज में नसीहत देते नजर आ रहे हैं. सलमान के इस ‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है.

‘बिग बॉस 20’ में भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की धमाकेदार एंट्री हो गई है. यानी अब रीति तिवारी ‘बिग बॉस 20’ में नजर आएंगी. रीति तिवारी को शो में लेकर खुद मनोज तिवारी पहुंचे थे. दिलचस्प बात ये है कि मनोज तिवारी ‘बिग बॉस’ के चौथे सीजन में नजर आ चुके हैं.

बेटी को शो तक छोड़ने आए मनोज तिवारी

बेटी को शो के स्टेज तक पहुंचाने आए मनोज तिवारी खुद ‘रिंकिया के पापा’ गाना गुनगुना रहे थे. गाना सुनकर सलमान खान ने कहा, “कहीं ऐसा तो नहीं कि हमने तथास्तू बोला और आपने सोचा कि बिग बॉस में दो-दो बार आ सकते हैं.” यह सुनते ही मनोज तिवारी ने कहा कि इस बार अपनी बेटी को शो के दरवाजे तक छोड़ने आया हूं.

बाप पर मत जाना…

सलमान खान ने रीति से बातचीत करते हुए अंडों को लेकर मजाकिया अंदाज में चेतावनी दी और कहा घर पर कभी अंडों के लिए लड़ाई मत करना. इसी दौरान सलमान खान ने हंसते हुए कहा कि बाप पर मत जाना. सलमान खान की इस चेतावनी को सुनते हुए रीति ने खुद दोहराते हुए कहा, बाप पर मत जाना.

ये भी पढ़ेंः निकल गए थे आंसू, OTT प्लेटफॉम्स ने ठुकराया अब बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही Hanuman Ansh…

‘बिग बॉस 20’ में रीति तिवारी के अलावा मैरी कॉम, फैजल खान, काजी तौकीर, माही विज, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अमन गांधी, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, अर्शिफा खान, उदिति सिंह, शौविक चक्रवर्ती और गीता बसरा जैसे सेलेब्स देखने को मिल सकते हैं.

Exit mobile version