75 साल से ऊपर के दर्शकों के लिए सलमान खान का खास तोहफा, मातृभूमि फिल्म सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे बुजुर्ग
मातृभूमि फिल्म
Salman Khan Matrubhumi Movie: जब भी सलमान खान की कोई फिल्म आने वाली होती है, तो फैंस का उत्साह अपने आप ही बढ़ जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. उनकी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. ट्रेलर रिलीज होती ही यह फिल्म सुर्खियों में आ गई है. इस फिल्म में सलमान एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं.
लंबे ब्रेक के बाद होगी सलमान की वापसी
साल 2025 में आई सिकंदर के बाद सलमान बड़े पर्दे से दूर थे. उस फिल्म में रश्मिका मंदाना उनके साथ थीं, लेकिन फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई. अब करीब डेढ़ साल बाद सलमान फिर से सिनेमाघरों में लौट रहे हैं. उनकी इस वापसी की लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. मातृभूमि एक देशभक्ति वाली फिल्म है, इसलिए इसको लेकर उम्मीदें और भी ज्यादा हैं.
ट्रेलर लॉन्च पर किया बड़ा ऐलान
मातृभूमि के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान ने सबको चौंका दिया. उन्होंने कहा कि 75 साल और उससे अधिक उम्र के लोग इस फिल्म को मात्र 11 रुपये में देख पाएंगे. आज के समय में जब फिल्म की टिकट काफी महंगी हो गई है, तब सलमान का यह कदम बुजुर्गों के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है. इस ऐलान के बाद हर कोई सलमान की तारीफ कर रहा है. यह फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है.
जवानों की बहादुरी की कहानी दिखाएगी फिल्म
मातृभूमि की कहानी आम फिल्मों जैसी नहीं है. यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में हुई घटना से जुड़ी है. उस समय भारत और चीन के जवानों के बीच जबरदस्त टकराव हुआ था. उसी बहादुरी की कहानी को इस फिल्म में दिखाया गया है. फिल्म की जरिए भारतीय सैनिकों के जज्बे और बलिदान को सलाम किया जाएगा. सलमान खान की इस नई फिल्म के रिलीज होने के बाद अब दर्शक सिर्फ 11 रुपए में ही टिकट खरीद सकेंगे और फिल्म का अनांद उठा सकते हैं.



