सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में दिखेंगे नेपाली एक्टर अनूप बिक्रम शाही, जानिए इनका सफर
मातृभूमि फिल्म
Salman Khan Matrubhumi Nepali Actor: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है. इसमें सलमान चीनी सेना से मुकाबला करते नजर आ रहे हैं. वहीं चीनी सेना के मेजर के रोल में अभिनेता अनूप बिक्रम शाही भी दिखाई दिए हैं. हिंदी दर्शकों के लिए अनूप नया चेहरा हो सकते हैं, लेकिन नेपाली सिनेमा में वह अपनी खास पहचान रखती हैं. ट्रेलर में उनकी झलक देखने के बाद लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं.
नेपाली फिल्मों के चर्चित विलेन हैं अनूप
अनूप बिक्रम शाही नेपाल के जाने-माने एक्टर्स में शामिल हैं. उनकी लंबी कद-काठी और शानदार व्यक्तित्व उनकी पहचान है. वह खासतौर पर निगेटिव किरदारों के लिए फेमस हैं. हालांकि, अनूप हमेशा हीरो बनना चाहते थे, लेकिन विलेन के किरदरों ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई. उन्होंने बिना किसी फिल्मी परिवार की मदद के अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में जगह बनाई.
मॉडलिंग से शुरू हुआ सफर
काठमांडू में जन्मे अनूप ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 2013 में उन्होंने ‘मैनहंट इंटरनेशनल नेपाल’ का खिताब जीता.

इसके बाद 2016 में चीन के शेनझेन में आयोजित ‘मैनहंट इंटरनेशनल’ प्रतियोगिता में नेपाल का प्रतिनिधित्व किया. यहां उन्हें ‘बेस्ट टीवी मॉडल’ का पुरस्कार मिला.
‘हसिया’ से मिली पहचान
अनूप ने साल 2013 में नेपाली फिल्म ‘सौर्य’ से अभिनय की शुरुआत की. हालांकि, 2014 में आई फिल्म ‘हसिया’ से उन्हें खास पहचान मिली. इस फिल्म में उनके विलेन वाले किरदार को दर्शकों ने पसंद किया. इसके बाद उन्होंने ‘बीर बिक्रम’, ‘किंग’, ‘क्री’, ‘लिली बिली’, ‘जय शंभू’, ‘पुरानो बुलेट’, ‘पासवर्ड’ और ‘लप्पन छप्पन 2’ जैसी फिल्मों में काम किया.
टीवी और राजनीति में भी आजमाई किस्मत
फिल्मों के अलावा अनूप टेलीविजन पर भी नजर आ चुके हैं. वह नेपाली रियलिटी शो ‘हिमालयन रोडीज’ में गैंग लीडर बने थे. अभिनय के साथ उन्होंने राजनीति में भी कदम रखी. साल 2022 में वह नेपाली कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. अब ‘मातृभूमि’ के जरिए अनूप हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं.



