Vistaar NEWS

‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, दूल्हा-दुल्हन और फैमिली ड्रामा के साथ कॉमेडी का दमदार तड़का

dulhaniya le aaeegi movie trailer released starring khushali kumar and mahesh manjrekar

'दुल्हनिया ले आएगी' फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Dulhaniya Le Aaeegi Movie Trailer: ‘दुल्हनिया ले आएगी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसका डायरेक्शन आकाशादित्य लामा ने किया है. इसमें दर्शकों को रोमांस और शादी के भागदौड़ के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा. इस मूवी में वो सारे एलिमेंट हैं जो आपको हंसाएंगे, गुदगुदाएंगे और ढेर सारे इमोशंस से भर देंगे. इसे कुछ इस तरह से कहा जा सकता है कि ये फैमिली मैटेरियल फिल्म है.

एक दुल्हन और कई दूल्हों को शानदार कहानी

इस फिल्म की कहानी बेहद रोमांचक है. एक दुल्हन है जिसके सामने शादी को लेकर बड़ी चुनौती है. इस बीच उसकी लाइफ में एक के बाद एक दूल्हों की एंट्री होती है. इनमें से परफेक्ट दूल्हे की खोज और उनको चुनने की मजेदार कहानी आपको जरूरी रोमांच से भर देगी. ये फिल्म एक कंप्लीट पैकेज है, जिसके के लिए लोगों के बीच अभी से उत्सुकता देखी जा रही है.

‘मेरे करियर का सबसे रोमांचक किरदार’

डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के बारे में बताया कि हर शादी में ड्रामा होता है लेकिन इसमें असली ड्रामा फेरों से पहले ही शुरू हो जाता है. उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को हंसाने के साथ एक्साइटमेंट भी पैदा करता है कि कहानी आखिर किस मोड़ तक जाएगी.

फिल्म में लीड एक्ट्रेस खुशाली कुमार ने कहा कि ये उनके करियर के सबसे मनोरंजक किरदारों में से एक है. उनका किरदार कॉन्फिडेंट, अप्रत्याशित और हर पल चौंकाने वाला है. महेश मांजरेकर ने कहा कि उनका रोल सादगी भरा है.

ये भी पढ़ें: रिलीज से पहले बदली थलपति विजय की ‘जन नेता’, मेकर्स ने जोड़ा नया गाना, बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

फिल्म कब रिलीज होगी?

फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा, ओंकार कपूर के साथ कंटेंट क्रिएटर्स अगू स्टेनली चिएदोजी और बीसी आंटी नजर आएंगे. सिद्धार्थ बनर्जी, आकाशादित्य लामा और विकास अग्रवाल द्वारा निर्मित ‘दुल्हनिया ले आएगी’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Exit mobile version