‘शवों के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक उड़ता है…’, कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

Pranit More Viral Video: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. एक महिला डॉक्टर के द्वारा शवों के प्राइवेट पार्ट्स पर मजाक वाले कमेंट्स को लेकर लोग भड़क गए हैं. इससे पहले '370 की बिरयानी' वाला मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
Jokes on Private Parts of Dead body

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में महिला डॉक्टर ने शवों के प्राइवेट पार्ट्स को लेकर किया भद्दा कमेंट

Jokes on Private Parts of Dead Body: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे की मुसीबतें कम होने का नाम ले रही हैं. ‘370 की बिरयानी’ वाला मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब उनके शो का एक और वीडियो वायरल हो गया. मोरे के शो में महिला डॉक्टर ने डेड बॉडी पर भद्दा कमेंट किया. इसे लेकर लोगों का गुस्सा फूटा है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मुंबई के केएम अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर ने प्रणित मोरे के शो में शामिल हुईं. उन्होंने बताया कि वे एमबीबीएस कर रही हैं. शो में बातचीत के दौरान एनाटॉमी से जुड़े अनुभव साझा किए. बताया कि वो लोग वो शवों के प्राइवेट पार्ट्स को लेकर मजाक करते हैं.

कॉमेडियन से बातचीत के दौरान महिला डॉक्टर ने कहा कि हमें पूरे साल के लिए 1 बॉडी दी जाती है, इस पर हम डाइसेक्शन करते हैं. उनकी रिस्पेक्ट करते हैं और कसम खाते हैं. हमारा 10 लोगों का ग्रुप होता है, जिसके के लिए एक डेड बॉडी दी जाती है. इस दौरान मोरे ने मजाकिया लहजे में पूछा कि तुम डॉक्टर हो या कसाई. इस वक्त तुम लोग जोक्स भी मारते होगे या सीरियस रहते हो? इसके बाद महिला डॉक्टर ने हंसते हुए कहा कि वो लोग प्राइवेट पार्ट्स को लेकर कमेंट्स करते हैं. इस पर कॉमेडियन हंस पड़े. ये पूरी बातचीत सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. लोग डॉक्टर्स पर भद्दे कमेंट्स के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं.

क्या है ‘370 की बिरयानी’ वाला मामला?

कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा ने डेटिंग एक्सपीरिएंस साझा करते हुए कहा था कि एक महिला पर उन्होंने 360-370 रुपये की चिकन बिरयानी का खर्च किया था. इसके बाद जब महिला ने जांगड़ा से घर छोड़ने की बात की तो कहा कि खर्चे की भरपाई के लिए फिजिकल इंटिमेसी की उम्मीद थी. इस पर प्रणित मोरे ने हंसते हुए इसे पीक गुरुग्राम कटेंट बता दिया.

ये भी पढ़ें: ‘पेद्दी’ देखकर गदगद हुए अल्लू अर्जुन, राम चरण की परफॉर्मेंस पर लुटाया प्यार

ये पूरा मामला आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया. इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि स्टारविक डिजाइन कंपनी ने जांगड़ा को नौकरी से निकाल दिया है. महिला विरोध कमेंट्स आने के बाद प्रणित मोरे को भी विरोध झेलना पड़ा, इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है.

ज़रूर पढ़ें