Gatta Kusthi 2 OTT Release: नेटफ्लिक्स ओटीटी की दुनिया का एक बड़ा और लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है, जहां हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं. हाल ही में साउथ सिनेमा की एक फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसे फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. थिएटर में सफलता हासिल करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर भी ट्रेंड कर रही है और नंबर-1 की जगह बना चुकी है।.
चार साल बाद आया फिल्म का सीक्वल
जिस फिल्म की चर्चा हो रही है, वह एक पुरानी हिट फिल्म का पार्ट 2 है. इसका पहला पार्ट लगभग चार साल पहले रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. इसके बाद इसका सीक्वल सिनेमाघरों में आया और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया. अब ओटीटी रिलीज के बाद भी यह फिल्म लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है.
इस फिल्म का नाम गट्टा कुश्ती 2 है. इसमें साउथ एक्टर विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी लीड रोल में नजर आए हैं. यह फिल्म स्पोर्ट्स, ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण है, जिसमें कहानी और कलाकारों की शानदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीता है.
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर पहुंची फिल्म
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद गट्टा कुश्ती 2 तेजी से लोकप्रिय हो गई और ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई. इस फिल्म ने राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेड्डी को भी पीछे छोड़ दिया है. पेड्डी ने दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, लेकिन फिलहाल नेटफ्लिक्स पर यह दूसरे स्थान पर ट्रेंड कर रही है.
ये भी पढ़ें-फैंस का इंतजार खत्म! यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर इस तारीख को होगा रिलीज, मेकर्स ने किया ऐलान
क्या है गट्टा कुश्ती 2 की कहानी
फिल्म की कहानी दो रेसलर पति-पत्नी के जीवन पर आधारित है. पत्नी को रेलवे में सरकारी नौकरी मिल जाती है, जबकि पति घर और अपनी बेटी की देखभाल करता है. दोनों की जिंदगी में उस समय परेशानी शुरू होती है, जब पत्नी के कोच की साजिश और कुछ गलतफहमियों के कारण उनके रिश्ते में दरार आने लगती है.
धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ जाता है कि दोनों के बीच विवाद कोर्ट तक पहुंच जाता है. इसके बाद कहानी में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
