Vistaar NEWS

Jigra: विवादों के बाद भी नहीं हुआ ‘जिगरा’ को फायदा, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरा फिल्म का कलेक्शन

FILM JIGRA BOX OFFICE COLLECTION

फिल्म जिगरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

छत्तीसगढ़ में मोहन भागवत ने काशीनाथ जी को याद करते हुए कहा कि ‘सब अपने हैं’ की सोच ने संघ को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी मधुर स्मृतियां हमेशा मन में रहेंगी।

Do you like this personality?

Jigra Box Office Day 4 : आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ को सिनेमाघरों में लगे हुए चार दिन पुरे हो चुके हैं. इस फिल्म की बॅाक्स ऑफिस रेस राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विकी विघा का वो वाला वीडियो’ के साथ थी. अब ये रेस करण जोहर और आलिया भट्ट पर काफी भारी पड़ रही है. क्योंकि अच्छी ओपनिंग करने वाली इस फिल्म के कदम चौथे दिन ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर डगमगाने लगे हैं. दो भाषाओं हिंदी और तेलुगु में रिलीज होने का भी फिल्म कोई फायदा नहीं उठा सकी है.

मूवी ने रिलीज के चौथे दिन यानी कि मंडे को सिंगल डे पर कितनी कमाई की और चार दिनों में फिल्म के खाते में कितने करोड़ अब तक आए हैं, चलिये देखते हैं ‘जिगरा’ के आंकड़े.

ये भी पढ़ें- Film Do Patti: काजोल ने शेयर किया फिल्म ‘दो पत्ती’ का नया पोस्टर, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

जिगरा’ के आंकड़े

सोमवार को 80 परसेंट गिरी ‘जिगरा’ की कमाई.मूवी की कहानी ऑडियंस को कितनी पसंद आई है, कितनी नहीं, इस बात का अंदाजा आप फिल्म की कमाई से लगा सकते हैं। पहले वीकेंड पर जैसे-तैसे खुद को संभालने वाली इस फिल्म का कलेक्शन सोमवार को बुरी तरह से गिर गया है। सैकनलिक.कॉम ने फिल्म के आंकड़े अपने पेज पर शेयर कर दिए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने हिंदी भाषा में सोमवार को महज 1.45 करोड़ की कमाई की है।

जिगरा 4 डेज कलेक्शन

वर्ल्डवाइड 26 करोड़ रुपए

इंडिया नेट 18.05 करोड़ रुपए

हिंदी भाषा 17.92 करोड़ रुपए/ 1.45 – मंडे

तेलुगु भाषा 13 लाख रुपए/ 3 लाख रुपए

ओवरसीज 6 करोड़ रुपए

फ्लॉप फिल्म ‘जिगरा’ से बेहतर

हालांकि, दूसरे दिन फिल्म ने थोड़ी उछाल मारी और 6.50 करोड़ की कमाई की. आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ ने भी ‘जिगरा’ के मुकाबले ज्यादा कमाई की थी. वैसे देखा जाए तो ‘हाईवे’ ने भी काफी खराब ओपनिंग की थी, लेकिन दोनों के बजट में काफी फर्क भी है. आलिया की फ्लॉप फिल्मों की भी बात करें तो उन फिल्मों ने भी ‘जिगरा’ से अच्छी कमाई की थी. उनकी फ्लॉप फिल्मों में ‘शानदार’ और ‘कलंक’ का नाम शामिल है, जिन्होंने 13.10 करोड़ रुपए और 21.60 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी.

Exit mobile version