‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पहला विजेता बना डोनाल्ड ट्रंप का देसी अवतार, जानिए कौन हैं अविनाश अग्रवाल

 Avinash Agarwal: समय रैना के शो में अपने अनोखे कॉमेडी अंदाज, शानदार एक्टिंग और ट्रंप अवतार से दर्शकों का दिल जीतकर अविनाश ने सीजन 2 की पहली ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
अविनाश अग्रवाल

अविनाश अग्रवाल

Samay Raina Indias Got Latent 2 : कॉमेडियन समय रैना के चर्चित शो इंडियाज गॉट लेटेंट का दूसरा सीजन आ चुका है. जैसे ही दूसरे सीजन का पहला एपिसोड आया सोशल मीडिया से लेकर हर जगह इसकी ही चर्चा हो रही है. इसके साथ ही पहले ही एपिसोड में शो का पहला विजेता भी मिल गया है.   यह खिताब अविनाश अग्रवाल ने अपने नाम किया, जिन्होंने अपने अनोखे अंदाज और शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के साथ-साथ जजों को भी प्रभावित किया.

अविनाश की सबसे बड़ी पहचान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मजेदार मिमिक्री है, जिसे वे भारतीय रंग-ढंग के साथ पेश करते हैं. यही वजह है कि जिस समय वह अपना एक्‍ट कर रहे थे, हर कोई पेट पकड़कर हंस रहा था.

शो के दौरान अविनाश ने ट्रंप की आवाज, हाव-भाव और बोलने की शैली को बेहद दिलचस्प तरीके से मंच पर उतारा है. उनका एक्‍ट सिर्फ नकल तक सीमित नहीं रही, बल्कि उसमें मौजूदा मुद्दों और मनोरंजन जगत से जुड़े हल्के-फुल्के व्यंग्य भी शामिल थे. इसी वजह से उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहना मिली.

अविनाश लंबे समय से कर रहे कॉमेडी

अविनाश लंबे समय से स्टैंड-अप कॉमेडी और सोशल मीडिया कंटेंट के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. इंटरनेट पर उनके वीडियो पहले से ही लोकप्रिय रहे हैं, लेकिन इस शो में जीत के बाद उनकी पहचान और भी बड़ी हो गई है. शो के कई वीड‍ियो में उन्होंने अलग-अलग विषयों पर एक्ट किया और अपनी क्रिएटिविटी का परिचय दिया.

हर कोई हो गया लोटपोट

इंडियाज गॉट लेटेंट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और शो के दूसरे सीजन की शुरुआत ही एक यादगार विजेता के साथ हुई है. आलिया भट्ट और शरवरी जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी के बीच अविनाश अग्रवाल शाम के सबसे बड़े स्टार बनकर उभरे हैं. होस्ट समय रैना पर की गई उनकी चुटकियां और आलिया भट्ट के साथ उनका मजाक दर्शकों को इतना पसंद आया कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए.  

अविनाश का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है.  वो कॉमेडी क्लबों के अलावा मनीषा कोइराला, अभय देओल, जॉनी लीवर और अनुराग कश्यप जैसी दिग्गज फिल्मी हस्तियों के इवेंट्स को होस्ट कर चुके हैं.  उन्होंने अमेरिका में आयोजित होने वाली दुनिया की प्रतिष्ठित पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता ‘टोस्टमास्टर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ पब्लिक स्पीकिंग’ में भारत  का प्रतिनिधित्व किया था.  

ये भी पढ़ें:NEET पेपर लीक पर जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का आंदोलन जारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

ज़रूर पढ़ें