कंगना रनौत के गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां… क्या एक्ट्रेस ने गुपचुप कर ली शादी? वायरल वीडियो देख फैंस हैरान

Kangana Ranaut viral video: हाल ही में सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस एक घर से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं. वह अपनी गाड़ी की ओर बढ़ती दिखाई देती हैं, जबकि उनकी सिक्योरिटी टीम चारों तरफ से सुरक्षा में तैनात नजर आती है.
Kangana Ranaut

कंगना रनौत

Kangana Ranaut viral video: मंडी लोकसभा सीट से सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो राजनीतिक गलियारों में नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, वायरल वीडियो में कंगना रनौत गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आईं. इसके बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि क्या कंगना रनौत ने गुपचुप शादी कर ली है. लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर उन्होंने शादी कब और किसके साथ की.

मंगलसूत्र और चूड़ियां पहनीं दिखी कंगना रनौत

हाल ही में सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस एक घर से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं. वह अपनी गाड़ी की ओर बढ़ती दिखाई देती हैं, जबकि उनकी सिक्योरिटी टीम चारों तरफ से सुरक्षा में तैनात नजर आती है.

वायरल वीडियो में कंगना रनौत माथे पर बिंदी, गले मीन मंगलसूत्र, आंखों पर काला चश्मा और लाइट पिंक कलर का सूट पहने दिखाई दीं. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया वैसे ही यह तेजी से ट्रेंड करने लगा.

यूजर्स हैरान-क्या कंगना की शादी हो गई?

वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ‘मंगलसूत्र? क्या कंगना की शादी हो गई?’ वहीं कुछ लोगों का मानना है कि शायद वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. कई यूजर्स का कहना है कि कंगना ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. दूसरी तरफ कुछ फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि कंगना का यह लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3 के अगले पार्ट या फिर ‘क्वीन 2’ के सीक्वल के लिए हो सकता है.

शादी को लेकर एक्ट्रेस ने कोई बयान नहीं दिया

बता दें कि इन चर्चाओं के बीच अब तक कंगना रनौत या उनकी टीम की ओर से कोई ऑफिशियल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. शादी की खबरों को लेकर भी एक्ट्रेस ने कोई बयान नहीं दिया है. जानकारी के अनुसार, कंगना मुंबई में Queen के सीक्वल की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग खत्म करने के बाद नए प्रोजेक्ट्स की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

ये भी पढ़ें-रिया चक्रवर्ती ने किया सोशल मीडिया छोड़ने का एलान, इमोशनल पोस्ट में बतायी वजह

क्या कंगना रनौत की शादी हो चुकी है?

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकप्रिय सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत 39 साल की हो चुकी हैं और उनकी अब तक शादी नहीं हुई है.
  • वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं.
  • कंगना अब फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीति में भी काफी सक्रिय नजर आती हैं.
  • हालांकि, समय-समय पर उनके अफेयर की खबरें भी सामने आती रहती हैं.

ज़रूर पढ़ें