रिया चक्रवर्ती ने किया सोशल मीडिया छोड़ने का एलान, इमोशनल पोस्ट में बतायी वजह
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती
RIA Quits Social Media: आज सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. खासकर फिल्मी सितारों के लिए यह और भी ज्यादा मायने रखता है. इसी बीच फिल्मी जगत से एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती अक्सर सुर्खियों में रहती हैं और उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अब रिया चक्रवर्ती ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला लिया है.
रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया छोड़ने का किया ऐलान
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है. रिया ने पोस्ट में लिखा कि वह शोर-शराबे के बीच खुद को बहुत मिस कर रही हैं और कुछ वक्त अकेले बिताना चाहती हैं. इसी वजह से एक्ट्रेस ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहने का निर्णय लिया है.
रिया चक्रवर्ती ने अपने इमोशनल पोस्ट में लिखा कि पिछले कुछ समय से वह खुद को काफी मिस कर रही हैं. उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे शोर, स्क्रॉलिंग और हर चीज को संभालकर रखने की कोशिश अब उन्हें अच्छी नहीं लग रही है. रिया ने यह भी कहा कि वह उस जगह को मिस कर रही हैं, जहां कोई उन्हें कैप्चर न करे. एक्ट्रेस फिलहाल शांति चाहती हैं, इसलिए उन्होंने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से पीछे हटने का फैसला किया है. आगे अपने पोस्ट में रिया ने लिखा कि वह अपनी जिंदगी को थोड़ा धीमा करना चाहती हैं और फिर से असली चीजों से जुड़ना चाहती हैं.
फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं
रिया के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं. उनके चाहने वाले लगातार सवाल कर रहे हैं कि आखिर वह सोशल मीडिया से दूर क्यों हो रही हैं. फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसी कौन-सी वजह है, जिसके चलते उन्होंने अकेले रहने का फैसला लिया है.
रिया चक्रवर्ती को क्यों जेल जाना पड़ा?
- बता दें कि जब से सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई है, तब से रिया चक्रवर्ती की जिंदगी आसान नहीं रही है.
- रिया पर सुशांत की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके चलते उन्हें इस मामले में जेल भी जाना पड़ा था.
- इसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना भी काफी कम हो गया.
- साथ ही उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था.
- माना जा रहा है कि इसी वजह से अब वह कुछ समय के लिए शोर-शराबे और सोशल मीडिया की दुनिया से दूर रहना चाहती हैं.