Vistaar NEWS

महाभारत की ‘द्रौपदी’ का चला जादू, रूपा गांगुली ने सोनारपुर सीट पर दर्ज की बड़ी जीत

Roopa Ganguly

रूपा गांगुली

Rupa Ganguly: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सोनारपुर दक्षिण सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और फेमस एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने 35 हजार वोटों से शानदार जीत दर्ज कर ली है. टीवी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में’द्रौपदी’ का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर होने वाली रूपा गांगुली ने इस बार राजनीति में भी अपनी मजबूत पकड़ साबित की है.

रूपा गांगुली की शानदार जीत

सोनारपुर दक्षिण सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा था, जहां भाजपा उम्मीदवार और मशहूर अभिनेत्री रूपा गांगुली ने तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार अरुंधति मैत्रा को 35 हजार वोटों से हरा दिया है. इलेक्शन कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक रूपा गांगुली को कुल 1 लाख 28 हजार 970 वोट मिले हैं.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के अगले CM बनेंगे थलापति विजय! बधाई देने घर पहुंचीं रुमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन, जानें नेटवर्थ

कुछ ऐसा रहा राजनैतिक सफर

अभिनेत्री से राजनेता बनी रूपा गांगुली ने साल 2015 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत की. बेहद कम समय में ही वह पश्चिम बंगाल में पार्टी की प्रमुख महिला चेहरों में शामिल हो गईं. साल 2015 से 2017 तक वह पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहीं. इसके बाद पश्चिम बंगाल चुनाव 2016 में रूपा ने हावड़ा उत्तर सीट से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. साल 2016 से 2022 तक वह राज्यसभा सांसद रही.

उतार-चढ़ाव भरा रहा निजी जीवन

कैमरे पर अपार सफलता और लोकप्रियता हासिल करने वाली रूपा गांगुली की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. 1992 में उन्होंने ध्रुबा मुखर्जी से शादी की, लेकिन रिश्ते में समय के साथ दरार बढ़ती गई और 2006 में दोनों अलग हो गए. बाद में उनका औपचारिक रूप से तलाक हो गया. इस शादी से उनका एक बेटा आकाश मुखर्जी है.

बाद में एक टीवी शो में एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया था कि पति से अलग होने के बाद वह सिंगर दिब्येंदु के साथ लिव-इन में रहीं, जो उनसे उम्र में छोटे थे. हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों का अलगाव हो गया.

रूपा गांगुली टीवी करियर

रूपा गांगुली ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत बंगाली सेरियाल ‘मुक्तबंध’ से की. हिन्दी टीवी में उन्हें ‘गणदेवता’ से पहचान मिली, जहां उनके अभिनय से प्रभावित होकर बी. आर. चोपड़ा ने उन्हें महाभारत में ‘द्रौपदी’ का किरदार ऑफर किया.

Exit mobile version