तमिलनाडु के अगले CM बनेंगे थलापति विजय! बधाई देने घर पहुंचीं रुमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन, जानें नेटवर्थ
थलापति विजय
Thalapathy Vijay: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ गए हैं, जिसमें साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम ने प्रचंड बहुमत हासिल कर ली है. टीवीके की इस जीत के खास मौके पर साउथ एक्ट्रेस और विजय की रुमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन टीवीके चीफ को बधाई देने उनके घर पहुंचीं हैं.
तमिलनाडु के अगले CM बनेंगे थलापति विजय!
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की तमिलगा वेट्री कज़गम पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. विजय की पार्टी ने डीएमके और एआईडीमके जैसे बड़े खिलाड़ियों को पछाड़ कर बढ़त हासिल कर, हर किसी को हैरान कर दिया है. इस जीत के साथ वह तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में सोना और सिलेंडर का जादू? TVK के विजय की जीत की क्या है असली वजह
बधाई देने पहुंची रुमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा
टीवीके की जीत के खास मौके पर विजय के घर में जश्न का माहौल हैं . इसी दौरान टीवीके चीफ को बधाई देने साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन उनके घर पहुंचीं हैं. एएनआई ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अभिनेत्री तृषा कृष्णन विजय थलापति के घर पहुंचती नजर आ रही हैं. बता दें, बीते कुछ दिनों ने दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विजय और तृषा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों की ओर से इस मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई हैं.
#WATCH | Tamil Nadu: Actor Trisha Krishnan arrives at the residence of TVK chief Vijay, in Chennai.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
TVK is currently leading in 106 seats of the total 234 in the state. pic.twitter.com/Sezg1xgYDQ
थलापति विजय नेटवर्थ
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की संपत्ति की बात करें, तो चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 603.20 करोड़ रुपये बताई है, जिसमें अलग-अलग बैंक खातों में 213 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा है. हलफनामे में उनकी कुल चल संपत्ति 404.58 करोड़ रुपये है, जबकि उनके पास 198.62 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.