OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का, वध-2 समेत कई धांसू फिल्में होंगी रिलीज

Ott Release This Week: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' वीर दास के निर्देशन में बनी एक डार्क कॉमेडी फिल्म है. इसमें वीर दास मुख्य भूमिका में हैं, जबकि आमिर खान ने को-प्रोड्यूस करने के साथ इसमें कैमियो भी किया है.
OTT Release This Week

इस हफ्ते ये फिल्में होंगी रिलीज

Ott Release This Week: इस हफ्ते यानी 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है. अगर आपको फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि इस बार कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा और कोरियन सीरीज जैसे हर तरह के शो रिलीज हो रहे हैं. घर बैठे मनोरंजन का मजा लेने वालों के लिए यह हफ्ता बहुत खास होने वाला है. आइए देखते हैं इस हफ्ते की नई रिलीज फिल्मों की लिस्ट.

‘हैप्पी पटेल’

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ वीर दास के निर्देशन में बनी एक डार्क कॉमेडी फिल्म है. इसमें वीर दास मुख्य भूमिका में हैं, जबकि आमिर खान ने को-प्रोड्यूस करने के साथ इसमें कैमियो भी किया है. इसी फिल्म से इमरान खान ने बॉलीवुड में कमबैक किया है. फिल्म की कहानी एक अनाथ बच्चे ‘हैप्पी’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जासूस बनने के मिशन पर गोवा निकलता है और कई मजेदार मुश्किलों में फंस जाता है. इसे आप नेटफलिक्स पर देख सकते हैं.

‘वध 2’

2022 की चर्चित फिल्म ‘वध’ का सीक्वल ‘वध 2’ अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म की कहानी 1994 से शुरू होती है, जहां नीना गुप्ता (मंजू देवी) डबल मर्डर के आरोप में 28 साल की सजा काट रही हैं. जेल में गार्ड संजय मिश्रा (शंभूनाथ) उनका ख्याल रखते हैं. ट्विस्ट तब आता है जब जेल से एक रसूखदार नेता का भाई रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाता है, जिससे फिल्म एक जबरदस्त थ्रिलर में बदल जाती है. इस फिल्म को आप 3 अप्रैल से नेटफलिक्स प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे.

‘सितारे जमीन पर’

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 3 अप्रैल 2026 को सोनी लिव (SonyLIV) पर रिलीज होगी, जिसमें वह एक जिद्दी बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं. फिल्म में डाउन सिंड्रोम वाले युवाओं की टीम को ट्रेनिंग देने की कम्युनिटी सर्विस के दौरान कोच गुलशन अरोड़ा का सफर दिखाया गया है. फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका में हैं.

‘प्रोजेक्ट मॉम’

मोना सिंह और मिहिर आहूजा की नई वेब सीरीज ‘प्रोजेक्ट मॉम’ (मैथेमेटिकल ड्रामा-कॉमेडी) 3 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. इसकी कहानी एक गणित के जीनियस बेटे (अगस्त्य) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी सिंगल मां (विनीता) के लिए परफेक्ट पार्टनर ढूंढने के लिए लॉजिक और एल्गोरिदम का सहारा लेता है. हालांकि, उसे जल्द ही एहसास होता है कि प्यार को गणित के फॉर्मूलों से नहीं सुलझाया जा सकता.

ये भी पढ़ें-विवेक अग्निहोत्री ने दिया Dhurandhar-2 का सबसे हटके रिव्यू, आदित्य धर को दिया सतर्क रहने का सुझाव

‘भाबीजी घर पर हैं’

लोकप्रिय टीवी शो पर आधारित फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी एक मजेदार रोड ट्रिप से शुरू होती है, जहां अंगूरी भाभी और विभूति नारायण उत्तराखंड की सैर पर निकलते हैं. लेकिन रास्ते में उनका सामना दो खतरनाक अपराधियों से हो जाता है, जिससे पूरी यात्रा हंगामे और रोमांच में बदल जाती है. बॉक्स ऑफिस पर असफल रहने के बाद, अब यह फिल्म घर बैठे दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है.

ज़रूर पढ़ें