Phulera’s New Look Revealed: पंचायत जो कि अब तक की सबसे पॉपुलर और चर्चित सीरीज में से एक है. दर्शक पंचायत सीजन 4 तक की कहानी देख चुके हैं. वहीं अब फैंस इसके सीजन 5 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज का दिन पंचायत सीरीज के दर्शकों के लिए बहुत खास है, क्योंकि मेकर्स आज पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर लॉन्च करने जा रहे हैं. ऐसे में अब लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर पंचायत सीजन 5 में क्या कुछ बदलने वाला है. तो आपको बता दें कि बनराकस यानी दुर्गेश कुमार द्वारा नए प्रशासन की कमान अपने हाथ में लेने के बाद, ऐसा लग रहा है कि पूरे गांव का रूप-रंग बदलने वाला है.
बदल गया फुलेरा
प्राइम वीडियो ने नया वीडियो जारी किया है, जिसमें बनराकस पूरी तरह बदले हुए अंदाज में दिख रहे हैं. फुलेरा भी अब पहले से ज्यादा मॉडर्न नजर आ रहा है, जिससे गांव की नई तस्वीर साफ दिख रही है. वीडियो में गांव के विकास के लिए नई योजना बनती हुआ दिख रही है.
गांव में अब कई नए और आधुनिक बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे फुलेरा को एक नया रूप मिलेगा. बनराकस ने नए दौर की शुरुआत का ऐलान करते हुए कहा है, अब शुरू होगा हमारा राज. अब सबके मन में यही सवाल है कि बनराकस की योजना में फुलेरा के लिए क्या खास है.
किसने बनाई है पंचायत सीजन 5?
इस शो को दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने बनाया है. इसके डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा हैं और कहानी चंदन कुमार ने लिखी है. इस सीरीज को द वायरल फीवर यानी TVF ने प्रोड्यूस किया है.
कब और कहां देखें पंचायत सीजन 5?
- इस सीजन में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैजल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक जैसे कई कलाकार नजर आएंगे.
- पंचायत सीजन 5 भारत के साथ दुनिया के 240 से ज्यादा देशों में 3 दिसंबर 2026 को सिर्फ प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा.
