OTT के इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’, जानिए कब और कहां देखें
फिल्म 'ओ रोमियो' ओटीटी पर हुई रिलीज
O Romeo OTT Release: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इसने औसत कमाई की, लेकिन यह दर्शकों को उतनी पसंद नहीं आई जितनी उम्मीद थी. अच्छी खबर यह है कि अगर आपने इसे सिनेमाघर में नहीं देखा है, तो अब आप जल्द ही इसे ओटीटी (OTT) पर घर बैठे देख पाएंगे.
‘ओ रोमियो’ कब और कहां देखें?
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ अब अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. पहले इसे केवल किराए पर देखा जा सकता था, लेकिन 10 अप्रैल से प्राइम सब्सक्राइबर्स इसे मुफ्त में देख सकेंगे. फिल्म की कहानी 90 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड की है, जो प्यार और बदले पर आधारित है. इसमें ‘उस्तरा’ नाम का एक युवक प्यार के चक्कर में अपराधी बन जाता है और कहानी तब रोमांचक मोड़ लेती है जब उसकी प्रेमिका उसे अपने दुश्मनों को खत्म करने के लिए कहती है. इस वीकेंड पर आप घर बैठे दोस्तों के साथ इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं.
‘ओ रोमियो’ के बारे में
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में 72.96 करोड़ और दुनियाभर में कुल 110.78 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ इस फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और फरीदा जलाल जैसे बड़े सितारों ने भी शानदार काम किया है.
ये भी पढ़ें-सलमान खान के सपोर्ट के बाद पावर में दिखे राजपाल यादव, बोले- अब मैं बहुत खुश हूं
‘ओ रोमियो’ फिल्म किस पर आधारित है?
यह फिल्म एस. हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है. इसमें जुर्म और प्यार की एक ऐसी दिलचस्प कहानी दिखाई गई है, जो दर्शकों को नया अहसास कराती है. सिनेमाघरों में हिट होने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी के जरिए सभी के देखने के लिए उपलब्ध है.