OTT Releases This Week: रक्षाबंधन पर ओटीटी पर मचेगा धमाल! ‘बंदर’ से लेकर ‘मोगली’ तक, इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में और सीरीज

Raksha Bandhan OTT Movies: रक्षाबंधन के इस खास मौके पर आप कॉमेडी, एक्शन और मनोरंजन का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं.
OTT Releases This Week

इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में

Raksha Bandhan OTT Releases: अगस्त का आखिरी हफ्ता बहुत ही मजेदार रहने वाला है, क्योंकि इस सप्ताह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई ऐसी फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जो थिएटर्स पर तहलका मचा चुकी हैं. अब ये फिल्में ओटीटी के बड़े प्लेटफॉर्म पर अपना दम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. रक्षाबंधन के इस खास मौके पर आप कॉमेडी, एक्शन और मनोरंजन का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं.

‘आई नोबडी’

पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘आई नोबडी’ इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है. यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. अगर आप सस्पेंस वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आप इस मूवी को 25 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

बता दें कि मलयालम भाषा में बनी यह फिल्म जुलाई के महीने में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

‘बंदर’

अगर आप बॉबी देओल के फैन हैं और उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ‘बंदर’ फिल्म देख सकते हैं. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आ रहे हैं.

वहीं फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद भी अपनी कला का प्रदर्शन करती नजर आएंगी. ‘बंदर’ फिल्म को आप 28 अगस्त से ओटीटी के बड़े प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकेंगे.

‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’

इस हफ्ते की लिस्ट में अगली फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ है, जो एक शानदार ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म को अंबीएका पंडित ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी अमिता व्यास ने लिखी है. फिल्म में निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे. अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म 28 अगस्त से अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. खास बात यह है कि इसे भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 से ज्यादा देशों में हिंदी में देखा जा सकेगा.

‘जंगल टेल्स विद मोगली’

इस हफ्ते ओटीटी पर बच्चों के मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम है. एनिमेटेड सीरीज ‘जंगल टेल्स विद मोगली’ रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें आपको मोगली की एक नई कहानी देखने को मिलेगी. इसे आप अपने पूरे परिवार और बच्चों के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं. यह मजेदार सीरीज 28 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है.

ये भी पढ़ें-Miss Universe India: कैजिया लिज मैजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, अब प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

‘डार्क मैटर’

अगर आप साइंस-फिक्शन (Sci-Fi) कहानियों के शौकीन हैं, तो यह सीरीज आपके लिए ही बनी है. फेमस सीरीज ‘डार्क मैटर’ का दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है, जिसमें कुल 10 एपिसोड होंगे. आप इस शानदार सीरीज का लुत्फ 28 अगस्त 2026 से एप्पल टीवी (Apple TV) पर उठा सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें