Trisha Krishna Special Bond: तमिलनाडु को विजय थलापति के रूप में नया सीएम मिल गया है. एक्टर से सीएम बनने तक का विजय का सफर बहुत ही शानदार और मुश्किलों भरा रहा है. सीएम बनते ही विजय थलापति एक्शन मोड में नजर आए. उन्होंने कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जिनकी चर्चाएं देशभर में हो रही हैं. सीएम पद की कमान संभालते ही विजय ने मंगलवार को राज्य में 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया, जिसकी तमिल सुपरस्टार कमल हासन और विशाल जैसे एक्टर्स ने जमकर तारीफ की.
वहीं आज विजय ने अपनी करीबी और सबसे खास दोस्त तृषा कृष्णन के लिए स्पेशल परमिशन दे दी है. उनका यह फैसला तमिल फिल्म इंडस्ट्री के पक्ष में है, लेकिन इस डिसीजन से सबसे ज्यादा फायदा तृषा को होने वाला है.
तृषा कृष्णन के लिए क्या डिसीजन लिया?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘करुप्पू’ गुरुवार 14 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कल यानी मंगलवार की शाम को फिल्म के प्रोड्यूसर्स एस.आर. प्रभु और एस.आर. प्रकाशबाबू की प्रोडक्शन कंपनी ‘ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स’ ने X (ट्विटर) पर मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करते हुए सीएम विजय थलापति की फोटो शेयर की.
Special thanks to our honorable Chief Minister Thiru. Joseph Vijay for granting the special permission for the 9AM shows of #Karuppu.#Karuppu – FDFS begins at 9AM, from May 14th🔥
— DreamWarriorPictures (@DreamWarriorpic) May 12, 2026
A @SaiAbhyankkar Musical 🎵@Suriya_offl @trishtrashers @RJ_Balaji @dop_gkvishnu @prabhu_sr… pic.twitter.com/6sLumAcAFr
उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘Karuppu’ के सुबह 9 बजे के शोज के लिए स्पेशल परमिशन देने के लिए माननीय सीएम श्री जोसेफ विजय का विशेष धन्यवाद.” साथ ही उन्होंने आभार भी व्यक्त किया. आगे उन्होंने लिखा कि ‘करुप्पू’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो 14 मई को सुबह 9 बजे से शुरू होगा.
21 साल बाद साथ नजर आएंगे तृषा-बालाजी
फिल्म के मेकर्स ने 10 मई को ‘करुप्पु’ का ट्रेलर जारी किया था. इस फिल्म में एक्टर सूर्या ‘करुप्पुस्वामी’ के लीड रोल में दिखाई देंगे. वहीं तृषा कृष्णन और बालाजी वकीलों के रोल में हैं, जो कोर्ट में एक-दूसरे के आमने-सामने केस लड़ते नजर आएंगे. इस फिल्म के जरिए सूर्या और तृषा की जोड़ी पूरे 21 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. इससे पहले दोनों को आखिरी बार साल 2005 में आई फिल्म ‘आरू’ में एक साथ देखा गया था.
ये भी पढ़ें- तमिलनाडु के अगले CM बनेंगे थलापति विजय! बधाई देने घर पहुंचीं रुमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन, जानें नेटवर्थ
फिल्म ‘करुप्पु’ के बारे में
फिल्म ‘करुप्पु’ में सूर्या डबल रोल में हैं. वे एक निडर वकील सरवनन और उग्र देवता करुप्पुस्वामी बने हैं. सरवनन हाशिए पर पड़े लोगों के लिए लड़ता है. कहानी में खलनायक वकील बेबी कन्नन एक छोटी लड़की और उसके पिता को न्याय नहीं मिलने देता. इस भ्रष्ट व्यवस्था और बेबी कन्नन के खिलाफ सरवनन के साथ वकील प्रीति (तृषा कृष्णन) भी खड़ी होती है. तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही इस फिल्म ने बुधवार, 13 मई की सुबह तक 2.67 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग कर ली है, जो ब्लॉक सीटों के साथ 5.30 करोड़ रुपए है.
