Vistaar NEWS

इस हफ्ते OTT पर होगा मनोरंजन का डबल डोज, ‘चुंबक’ से ‘घमासान’ तक रिलीज होंगी ये 5 फिल्में और सीरीज

ott releases this week

इस वीक रिलीज होंगी ये फिल्में

Chumbak’ to ‘Ghamasaan releases: सितंबर का यह हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए खास है. इस हफ्ते कई ऐसी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो एक्शन, कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर हैं. अगरआप भी लबे समय से एंटरटेन नहीं हुए हैं, तो घर बैठे मोबाइल या टीवी पर ही इन फिल्मों को देखकर अनंद ले सकते हैं. इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़े सितारे भी नजर आ रहे हैं, जनका रोल और अंदाज बिल्कुल भौकाल मचा रहा है. अपनी पसंदीदा फिल्में देखने का यह सबसे अच्छा मौका है. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर कौन सी ब्लॉकबस्टर और मच-अवेटेड फिल्में जलवा बिखेर रही हैं.

चुंबक

‘चुंबक’ वेब सीरीज में पड़ोस में रहने वाले लोगों के पारिवारिक और करीबी रिश्तों की कहानी दिखाई गई है.

इसमें नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अर्जन बिजलानी और हेली शाह जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह सीरीज 10 सितंबर से Netflix पर स्ट्रीम होगी।.

द परफेक्ट लाइफ

‘द परफेक्ट लाइफ’ एक सस्पेंस और थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी एक रहस्यमयी मौत से शुरू होती है.

इसके बाद चार ऐसे कपल एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं, जिनकी जिंदगी बाहर से बिल्कुल परफेक्ट नजर आती है. यह सीरीज 10 सितंबर से Netflix पर देखी जा सकेगी.

घमासान

अरशद वारसी की ‘घमासान’ एक कुख्यात डकैत और STF अधिकारी के बीच की कहानी पर आधारित है.

फिल्म में अरशद वारसी महाराज नाम के डकैत का किरदार निभा रहे हैं और इसका निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है. यह फिल्म 11 सितंबर से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी.

जंगल टेल्स विद मोगली

‘जंगल टेल्स विद मोगली’ एक एनिमेटेड सीरीज है, जिसमें मोगली की कहानी देखने को मिलेगी. जंगल और मोगली के रोमांच से जुड़ी यह सीरीज खास तौर पर च्चों को पसंद आ सकती है.

यह सीरीज 12 सितंबर से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी.

ये भी पढ़ें-Drishyam 3 Trailer Out: दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर के सामने इस बार आई बड़ी चुनौती

अली बाबा एंड 40 घोस्ट्स

‘अली बाबा एंड 40 घोस्ट्स’ भूतों और रहस्यमयी घटनाओं पर आधारित वेब सीरीज है.

इसमें आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ नजर आएंगे और सीरीज में कुल 40 एपिसोड होंगे. यह 11 सितंबर से JioHotstar पर शुरू होगी, जिसके हर शुक्रवार चार नए एपिसोड आएंगे.

Exit mobile version