Drishyam 3 Trailer Out: दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर के सामने इस बार आई बड़ी चुनौती

Drishyam Three Official Trailer Out: फिल्म के प्रोडक्शन हाउस स्टार स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ‘दृश्यम- द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर शेयर किया है. करीब 2 मिनट 49 सेकेंड के इस ट्रेलर में एक बार फिर सस्पेंस, थ्रिल और परिवार को बचाने को देखने को मिलती है.ट्रेलर में विजय सलगांवकर का परिवार एक नई परेशानी में फंसता नजर आ रहा है.
Drishyam 3 Trailer Out

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज

Vijay Salgaonkar Versus Cop: अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब इस इतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने ‘दृश्यम 3’ यानी ‘दृश्यम- द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर सामने आने के बाद साफ है कि इस बार विजय सलगांवकर और उसके परिवार के लिए मुश्किलें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ने वाली हैं.

‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर में क्या दिखाया गया है?

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस स्टार स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ‘दृश्यम- द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर शेयर किया है. करीब 2 मिनट 49 सेकेंड के इस ट्रेलर में एक बार फिर सस्पेंस, थ्रिल और परिवार को बचाने को देखने को मिलती है.ट्रेलर में विजय सलगांवकर का परिवार एक नई परेशानी में फंसता नजर आ रहा है. इस बार उनके सामने सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि क्राइम ब्रांच ऑफिसर के रूप में जयदीप अहलावत और एक फेमस वकील के किरदार में प्रकाश राज भी दिखाई दे रहे हैं. दोनों की एंट्री कहानी में नया मोड़ लेकर आती है.

वहीं सैम की मां का किरदार निभा रहीं तब्बू के लिए अब मामला सिर्फ न्याय तक सीमित नहीं है. वह अब बदला लेना चाहती हैं. ऐसे में विजय और उसके परिवार के लिए हालात और भी मुश्किल होते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर से यह भी संकेत मिलता है कि इस बार विजय सिर्फ अपने दिमग के भरसे नहीं है. उसे लगता है कि परिवार को बचाने में इस बार किस्मत भी उका साथ देगी. यही वजह है कि फिल्म की कहानी को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें-‘पंचायत 5’ की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में लौट सकते हैं फुलेरा के किरदार, जानें क्या दिखेगा नया

कब रिलीज होगी फिल्म?

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट पहले ही घोषित की जा चुकी है. यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के पिछले दोनों पार्ट को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था. ऐसे में तीसरे पार्ट से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं.

ज़रूर पढ़ें