‘बंगाल की जीत शहीद कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि’, अमित शाह बोले- ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को साकार करेंगे

अमित शाह ने कहा, 'भाजपा की शून्य से आज प्रचंड बहुमत तक पहुंचने की इस कठिन यात्रा में जिन कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी, हिंसा झेली, यातनाएं सहीं और फिर भी विचारधारा के पथ से डिगे नहीं, उन सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों को नमन करता हूं.'
Home Minister Amit Shah (File Photo)

गृहमंत्री अमित शाह(File Photo)

Shah Dedicates Bengal Victory to Martyred BJP Workers: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है. इसके साथ ही भाजपा ने बंगाल में 15 सालों से काबिज टीएमसी की सत्ता को हटा दिया है. इस जीत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. साथ ही कहा है कि पश्चिम बंगाल के सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने के लिए पार्टी रात-दिन एक कर देगी.

जनता ने भाजपा के सभी शहीद कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी

गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘बंगाल में भाजपा को मिली यह ऐतिहासिक जीत हमारे असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है. यह उन परिवारों के धैर्य की जीत है, जिन्होंने हिंसा सहकर भी भगवा ध्वज नहीं छोड़ा.

भाजपा की शून्य से आज प्रचंड बहुमत तक पहुंचने की इस कठिन यात्रा में जिन कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी, हिंसा झेली, यातनाएं सहीं और फिर भी विचारधारा के पथ से डिगे नहीं, उन सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों को नमन करता हूं. बंगाल की जनता ने इस प्रचंड बहुमत से भाजपा के उन सभी शहीद कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी है.’

‘सोनार बांग्ला के सपने के लिए रात-दिन एक कर देंगे’

अमित शाह ने आगे लिखा, ‘बंगालवासियों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां कभी भूल नहीं पाएंगी. बंगाल ने जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर यह विश्वास जताया है, हम निश्चित रूप से उन्हें पूरा करेंगे.

चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद, कविगुरु टैगोर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की पावन भूमि बंगाल का खोया गौरव लौटाने और ‘सोनार बांग्ला’ के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी. बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन.

ये भी पढे़ं: Historic Defeat of the Left in Keralam: ढह गया वाम का ‘आखिरी किला’, केरलम से लेफ्ट का सफाया! बंगाल में भी हाशिए पर

ज़रूर पढ़ें