वोट चोरी के मुद्दे पर आमने-सामने BJP-कांग्रेस, अमित शाह बोले- फर्जी वोटिंग से जीतना चाहती है कांग्रेस

Amit Shah: वोट चोरी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ चुकी है. कांग्रेस वोट चोरी को लेकर बीजेपी पर आरोप लगा रही है तो वहीं बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस फर्जी वोटों से चुनाव जीतना चाहती है.
Amit Shah (

अमित शाह

Amit Shah: देश में इस समय पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो चला है.  वोट चोरी और लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर एक दूसरी पर हमलावर हैं. दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी ने भी देशभर में मार्च न‍िकाले हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद में निकाले गए मार्च में शामिल हुए. जहां उन्‍होंने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए फर्जी वोटिंग का सहारा लेना चाहती है,जबकि बीजेपी का उद्देश्य चुनावी व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है. 

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस जब चुनाव जीतती है तो उसे लोकतंत्र की जीत बताती है. लेकिन, हारने पर चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम पर सवाल उठाने लगती है. ये लोग जब जीत जाते हैं तो सब ठीक होता है. हार गए तो ईवीएम पर आरोप लगाते हैं.  

कांग्रेस पर बरसे गृहमंत्री शाह

शाह ने दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की रैली को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने वोट बचाने के नाम पर ऐसा कार्यक्रम किया, जिसका मकसद घुसपैठियों को बचाना था. शाह के मुताबिक, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के जरिए मतदाता सूची को साफ करने का काम किया जा रहा है.

उन्होंने दावा किया कि वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो दूसरी जगह चले गए हैं. जिनकी मौत हो चुकी है या जिनके नाम दो बार दर्ज थे. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इसी प्रक्रिया का विरोध कर रही है. 

हर घुसपैठियों को बाहर न‍िकालेंगे- शाह

गृह मंत्री ने कहा कि बीजेपी देश से अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने और मतदाता सूची को दुरुस्त करने के अपने अभियान से पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि केवल आरोप लगाने से चुनाव नहीं जीते जा सकते, इसके लिए जनता के बीच रहकर काम करना पड़ता है. 

ये भी पढ़ें: जमानत मिलते ही आजम खान पर ED का शिकंजा, सुप्रीम कोर्ट ने भी किया तुरंत सुनवाई से इनकार

ज़रूर पढ़ें