Vistaar NEWS

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी STF का बड़ा एक्‍शन, एनकाउंटर में मार गिराए शूटर्स

एनकाउंटर में ढेर हुए शूटर्स

एनकाउंटर में ढेर हुए शूटर्स

Ankit Baliyan Murder Case: उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लगातार कई दिनों से फरार आरोपियों की तलाश में जुटी यूपी STF ने मुठभेड़ के दौरान हत्या में शामिल बताए जा रहे दो कथित शूटरों को मार गिराया. पुलिस के अनुसार, मारे गए आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है.

शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शूटर बाइक से सोनीपत की तरफ भाग रहे थे. हमें उनके वहां होने की जानकारी मुखबिर से मिली थी.सूचना मिलने पर सोमवार सुबह पुलिस ने उन्हें घेर लिया. पकड़े जाने के डर से उन्होंने फायरिंग कर दी.

जवाबी फायर‍िंग में बदमाश सुमित और मोहित को गोली लग गई. पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुल‍िस ने बताया कि इस मुठभेड़ में करीब 20 राउंड गोल‍ियां चली हैं.

अब इन लोगों की तलाश में जुटी पुल‍िस

जांच एजेंसियों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के लिए चार शूटर पहुंचे थे. अब इनमें से दो कथित आरोपियों की मुठभेड़ में मौत हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस की जांच में सिर्फ चार शूटर ही नहीं, बल्कि दो अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है. इन पर वारदात से पहले रेकी करने और अन्य तरीके से मदद पहुंचाने का शक है.

शूटर्स को पकड़ने लगाई थीं 8 टीमें

इस मामले को सुलझाने के लिए मेरठ जोन के सात जिलों के पुलिस अधिकारियों की आठ टीमें लगाई गई थीं. हरियाणा और दिल्ली में भी लगातार छापेमारी की जा रही थी. अब दो कथित शूटरों के एनकाउंटर के बाद पुलिस का फोकस बाकी आरोपियों और हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने पर है.

ये भी पढ़ें:Rewa: मासूम के गले में फंसा पायल का टुकड़ा, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार फिर डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जिंदगी

Exit mobile version