खाटूश्यामजी मंदिर के बाहर रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी, जन्मोत्सव पर उमड़ी थी लाखों की भीड़
खाटूश्यामजी मंदिर के बाहर रेस्टोरेंट में लगी आग
Cylinder Blasts Near Temple: राजस्थान के सीकर में बाबा श्याम खाटूश्यामजी मंदिर से रास्ते पर ही एक होटल में आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वैसे भी खाटूश्यामजी मंदिर दर्शन के लिए लाखों की संख्या में लोग आते हैं. इसलिए भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन तुरंत एक्टिव हुआ और आग पर काबू पा लिया. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. फिलहाल, आग किन वजहों से लगी है. इसकी जांच की जा रही है.
दरअसल, खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव के लिए लाखों की तादाद में लोग एकत्रित हुए थे. इसी बीच मंदिर के गेट के पास ही होटल में आग लग गई. धीरे-धीरे आग ने पूरे होटल को अपने जद में ले लिया. दूर से ही लपटें दिखाई देने लगीं. आग फैलने के बाद अंदर रखे दो दर्जन से ज्यादा गैस सिलेंडरों में से चार में जोरदार धमाके भी हुए. हालांकि, राहत भी बात रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. क्योंकि यहां पर लाखों की तादाद में लोग पहुंचे हैं.
आतिशबाजी से आग लगने की संभावना
प्रशासन ने तो खाटूश्याम जी के जन्मदिन से पहले ही इलाके में आतिशबाजी पर बैन लगा दिया गया था, लेकिन बताया जा रहा है कि बैन के बावजूद लोगों ने खूब पटाखे फोड़े और इधर उधर फेंके. हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किन वजहों से लगी. लेकिन संभावना है कि आतिशबाजी की वजह से ही आग लगी होगी.
किन वजहों से लगी आग?, जांच शुरू
फिलहाल, आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. हादसे के बाद मंदिर के निकास मार्ग को बंद कर दिया है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए गुवाड़ चौक की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. ताकि जाम की स्थिति न बने. आग किन वजहों से लगी. प्रशासन की टीम जांच करने में जुट गई है.



