Vistaar NEWS

सरकार के खिलाफ फ‍िर होगा हल्‍लाबोल! सीजेपी ने कर दिया ऐलान, अब क्‍या लगाए आरोप?

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्‍थापक अभ‍िजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्‍थापक अभ‍िजीत दीपके

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी है. CJP ने केंद्र सरकार पर युवाओं से किए गए वादों से मुकरने और विश्वासघात करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस दौरान बताया कि 25 जुलाई को सरकार ने जिस समझौते पर देशव्यापी आंदोलन वापस लेने की बात कही थी. सरकार अब उससे पीछे हट रही है. सीजेपी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर हमारी बातें नहीं मानी गईं, तो हम एक बार फिर दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेंगे.

क्या बोली CJP?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सरकार पर वादा नहीं पूरा करने का आरोप लगाया है. सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास और लीगल अफेयर्स लीड रत्ना सिंह ने कहा कि आंदोलन खत्म कराने के बाद सरकार देश के युवाओं को धोखा देने की कोशिश कर रही है. टीम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली असाधारण शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभी मुकदमों को रद्द कर सकती थी. सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR की लिस्ट मांगी, लेकिन सरकार ने कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई.

वादे नहीं पूरा कर रही केंद्र सरकार

सीजेपी ने बताया आंदोलन खत्म करने के दौरान सरकार ने वादा किया था कि सभी आंदोलनकारी छात्रों के मुकदमें वापस लिए जाएंगे और उनके ऊपर भविष्य में कोई भी कार्रवाई नहीं करेंगे. वहीं दूसरा वादा था कि NEET परीक्षा से जुड़े विवाद में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा दिया जाएगा. लेकिन वादे के बाद भी औपचारिक लिखित आश्वासन नहीं दिया.

ये भी पढ़ेंः 60 लाख का पैकेज, जुड़वां बच्चे… मां का दावा- मेरी आंखों के सामने बेटे को मार डाला, पत्नी पर भी आरोप

24 अगस्त को बड़ी बैठक

बता दें, कॉकरोच जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 24 अगस्त को बुलाई गई है. जहां पर पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी. पार्टी का कहना है कि सरकार के सामने सभी जरूरी कदम उठाएंगे, जो वादा पूरा करने के लिए जरूरी है. चाहे फिर से ही क्यों न आंदोलन करना पड़े. जब तक वादा पूरा नहीं होगा. लड़ाई जारी रहेगी.

Exit mobile version