Asean Summit 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में हमारी ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ ने भारत-आसियान संबंधों को नई गति और गहराई दी है. हमारी साझेदारी अब साझा संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में नए आयामों तक पहुंच गई है.
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि साल 2014 से, हमने लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए 100 से अधिक पहल की हैं. लगभग 250 ‘क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स’ शुरू किए हैं. इसके साथ ही कौशल विकास के लिए 10,000 से अधिक स्कॉलरशिप प्रदान की हैं. आज, भारत और नौ आसियान देशों के बीच सीधी उड़ानें और बढ़ता पर्यटन हमारे करीबी संबंधों का एक और प्रमाण हैं.
उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 और आसियान का 2045 का विजन दोनों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे.
#WATCH | Manila, Philippines: At the 23rd ASEAN-India Summit, Prime Minister Narendra Modi says, "… Over the past few years, our Act East Policy has given new momentum and depth to India-ASEAN relations. Our partnership has now moved beyond shared culture and heritage, reaching new dimensions in sectors such as digital, defence, and space. Since 2014, we have undertaken over 100 initiatives to strengthen people-to-people ties, launched nearly 250 Quick Impact Projects, and provided more than 10,000 scholarships for skill development. Today, the direct flights and growing tourism between India and the nine ASEAN nations are further evidence of our close ties. Over the last few years, the world has faced a series of consecutive crises. What the world needs most today is peace, stability, and predictability. In this context, this year’s theme—’ Navigating Our Future Together’—holds special significance… We believe that India’s development and the prosperity of ASEAN are deeply interconnected. In the coming years, the ASEAN Community Vision 2045 and Viksit Bharat, 2047 can play a significant role in realising our shared aspirations. Over the last 12 years, we have given new momentum to our partnership. Now, together, we must chart a new course for the future of our region. India’s commitment to ASEAN’s unity and centrality within this partnership is—and will remain—unwavering. I am confident that today’s meeting will elevate our Comprehensive Strategic Partnership to new heights and contribute to building a secure, inclusive, and prosperous Indo-Pacific…" (Source: DD)
— ANI (@ANI) November 17, 2026
पिछले कुछ सालों में किया कई संकटों का सामना
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया लगातार कई संकटों से जूझ रही है. हाल के सालों में कई ऐसी चुनौतियों का सामना किया है. जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. आज दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और पूर्वानुमान योग्य माहौल की जरूरत है. इसके लिए इस साल की थीम ‘नेविगेटिंग आवर फ्यूचर टुगेदर’ (एक साथ मिलकर अपने भविष्य की दिशा तय करना) का विशेष महत्व है.
उन्होंने आगे कहा कि हमारा मानना है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं. आने वाले सालों में, ‘आसियान कम्युनिटी विजन 2045’ और ‘विकसित भारत 2047’ हमारी साझा आकांक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
सबको साथ मिलकर करना होगा काम- पीएम
पीएम ने कहा कि पिछले 12 सालों में हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी है. अब, हमें मिलकर अपने क्षेत्र के भविष्य के लिए एक नई राह तय करनी होगी. इस साझेदारी में आसियान की एकता और केंद्रीयता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटूट है. हमेशा बनी रहेगी. मुझे विश्वास है कि आज की बैठक हमारी ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ (Comprehensive Strategic Partnership) को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. इसके साथ ही एक सुरक्षित, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण में योगदान देगी.
