इंदिरा के गुस्से से लेकर संजय तक…सोनिया गांधी ने अपनी किताब Belonging: a journey of love में क्या-क्या लिखा

Sonia Gandhi Book Revelations: सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' में पीएम मोदी समेत गांधी परिवार की राजनीति का जिक्र किया है. किताब में उन्होंने अपनी सास यानी कि इंदिरा गांधी का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी को इतना गुस्सा आता था कि डर के मारे घर और कार्यालय का पूरा स्टाफ सहम जाता था.
Sonia Gandhi Book Revelations

सोनिया गांधी की किताब Belonging: a journey of love

Belonging A Journey Of Love: आज मंगलवार, 10 नवंबर को कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की किताब Belonging: a journey of love पब्लिश हुई है. इस किताब में उन्होंने अपने बारे में और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर आपातकाल जैसी घटनाओं का जिक्र किया है. किताब में परिवार के सभी लोगों का जिक्र है. इसमें इंदिरा गांधी के निजी जीवन की भी कहानियां हैं. सोनिया गांधी की यह किताब आज से आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है. यहां जानें किताब में क्या-कुछ है खास?

सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग’ में पीएम मोदी समेत गांधी परिवार की राजनीति का जिक्र किया है. किताब में उन्होंने अपनी सास यानी कि इंदिरा गांधी का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी को इतना गुस्सा आता था कि डर के मारे घर और कार्यालय का पूरा स्टाफ सहम जाता था. इंदिरा गांधी जिस नेता से नाराज हो जाती थीं. उनसे कई दिनों तक बातचीत नहीं करती थीं.

इंदिरा को आता था खूब गुस्सा

सोनिया गांधी की किताब में एक इंदिरा गांधी से जुड़ी कहानी लिखी है, जिसमें उन्होंने बताया कि संसद में विपक्ष के साथ तीखी बहस के बाद वे काफी गुस्सा गई थीं और इस दौरान जब उन्हें मेज पर खाने की थाली दी गई, तो दूसरी ओर सरका दी. हालांकि, इस दौरान सोनिया गांधी ने बताया कि वे इस व्यवहार से डर जाती थीं.

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर क्या लिखा?

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया. किताब में लिखा, ‘पीएम मोदी से आज तक उनकी कोई वास्तविक बातचीत नहीं हुई है, जबकि उन्हें प्रधानमंत्री बने 12 साल से अधिक हो चुके हैं. पीएम मोदी से मुलाकात सिर्फ लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में होती है, जहां सब संसद सदस्य एकत्रित होते हैं. इस दौरान जब भी सामने दिखते हैं. औपचारिक रूप से नमस्ते कर लेते हैं. पीएम मोदी देखते हैं तो नजरें फेर लेते हैं और आंख मिलाने से बचते हैं.’

आपातकाल का किया जिक्र

किताब में सोनिया गांधी ने आपातकाल का भी जिक्र किया है. उन्होंने आपातकाल को लेकर कहा कि यह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लिया गया गलत फैसला था. हालांकि बाद में इंदिरा गांधी को भी महसूस हो गया था. उन्होंने बताया कि राजीव गांधी आपातकाल के पक्ष में नहीं थे, लेकिन संजय गांधी चाहते थे कि आपातकाल लगे. अगर संजय गांधी को नियंत्रित किया गया होता, तो आपातकाल के बाद हुए नुकसान को रोका जा सकता है.

ज़रूर पढ़ें