Vistaar NEWS

दूसरी बार असम के CM बने हिमंता बिस्वा सरमा, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी समेत पहुंचे कई दिग्गज नेता

Himanta Biswa Sarma Oath

असम मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह

Assam CM Swearing Ceremony: असम विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है. हिमंता बिस्वा सरमा विधायक दल के नेता चुने गए हैं और दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बन गए हैं. गुवाहाटी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंता बिस्वा सरमा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेता शामिल हुए.

विनय कुशवाहा

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य हिमंता बिस्वा सरमा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

सुधीर सिंह

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “विकसित भारत के लिए विकसित असम डबल इंजन की सरकार ने बनाया है.”

सुधीर सिंह

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “असम की जनता को मैं बधाई देता हूं. बंगाल चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की बड़ी जीत हुई है.”

सुधीर सिंह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हवाई अड्डे पर पहुंचे.

सुधीर सिंह

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए गुवाहाटी पहुंची.

सुधीर सिंह

अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक, जीत अडानी, हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए गुवाहाटी पहुंचे.

सुधीर सिंह

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए असम के गुवाहाटी के लिए रवाना हुए.

सुधीर सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की.

Exit mobile version