दूसरी बार असम के CM बने हिमंता बिस्वा सरमा, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी समेत पहुंचे कई दिग्गज नेता
Assam CM Oath Ceremony: गुवाहाटी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंता बिस्वा सरमा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेता शामिल हुए.
असम मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह
Assam CM Swearing Ceremony: असम विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है. हिमंता बिस्वा सरमा विधायक दल के नेता चुने गए हैं और दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बन गए हैं. गुवाहाटी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंता बिस्वा सरमा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेता शामिल हुए.