Vistaar NEWS

असम में 5 बजे तक 84.4%, केरलम में 75% और पुडुचेरी में 86.9% वोटिंग

Assam Assembly Election

विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

Assam Assembly Election: असम, केरलम और पुडुचेरी में आज गुरुवार, 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया. सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था, जो शाम 6 बजे खत्म हुआ. आज तीनों राज्यों की 296 सीटों पर 1995 उम्मीदवारों की किस्मत मतदान पेटी में कैद हो गई. परिणाम 4 मई को आएंगे.

सुधीर सिंह

शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा चुनावों में अपना वोट डाला.

सुधीर सिंह

केरलम विधानसभा चुनाव में एक्टर कुंचाको बोबन ने अपना वोट डाला.

सुधीर सिंह

सुबह 11 बजे तक असम में 38.57, केरल में 33.13 और पुडुचेरी में 37.1 प्रतिशत वोटिंग

सुधीर सिंह

असम विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मतदान किया.

सुधीर सिंह

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने तिरुवनंतपुरम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

सुधीर सिंह

असम कांग्रेस के अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार गौरव गोगोई ने मतदान किया.

सुधीर सिंह

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,”असम में आज चुनाव है चुनाव के दिन मां कामाख्या के दर्शन करने का मौका मिला. असम का मंगल हो , जनता आगे बढ़े यही मां से प्रार्थना किया.

सुधीर सिंह

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और मंगलम तथा थट्टनचावडी विधानसभा सीटों से ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के उम्मीदवार एन. रंगास्वामी, पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए अपना वोट डालने के बाद अपनी बाइक से रवाना हुए.

सुधीर सिंह

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने VOC सरकारी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

सुधीर सिंह

कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने अंबालापुझा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

सुधीर सिंह

केरलम भाजपा के अध्यक्ष और नेमोम से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने मतदान करने के बाद कहा, “यह एक बेहद अहम चुनाव है. मुझे खुशी है कि एक वोटर और एक उम्मीदवार के तौर पर मैं इसका हिस्सा हूं. मैं हर वोटर से गुजारिश करता हूं कि वे इस अहम चुनाव में अपना वोट डालें और अपने वोट को बदलाव का जरिया बनाएं.”

सुधीर सिंह

केरलम के नेता प्रतिपक्ष और परवूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वीडी सतीसन ने मतदान किया.

सुधीर सिंह

असम में बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंच रहे मतदाता.

सुधीर सिंह

असम, केरल और पुडुचेरी में राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है. आज असम की सभी 126 सीटों, केरल की सभी 140 सीटों और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.

Exit mobile version