असम में 5 बजे तक 84.4%, केरलम में 75% और पुडुचेरी में 86.9% वोटिंग
Assembly Election 2026: असम, केरलम और पुडुचेरी में 296 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. परिणाम 4 मई को आएंगे.
विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू
Assam Assembly Election: असम, केरलम और पुडुचेरी में आज गुरुवार, 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया. सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था, जो शाम 6 बजे खत्म हुआ. आज तीनों राज्यों की 296 सीटों पर 1995 उम्मीदवारों की किस्मत मतदान पेटी में कैद हो गई. परिणाम 4 मई को आएंगे.