‘पागल कुत्ते ने काटा है’, पवन खेड़ा के आरोपों पर भड़कीं असम CM की पत्नी
हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी
Assam Politics: असम में विधानसभा चुनाव होने को सिर्फ 2 ही दिन बचे हैं. लेकिन इससे पहले चुनावी सरगर्मियां आसमान छूने लगी हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी को लेकर विवाद खड़ा कर दिया. पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि सीएम की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा ने विदेशी नागरिकता लिया है. यानी असम चुनाव के बीच पासपोर्ट विवाद खड़ा गया है. जिस पर क्रिया-प्रतिक्रिया जारी है. पवन खेड़ा के लगाए गए आरोपों पर सीएम की पत्नी ने सफाई दी है. जानें क्या कहा?
CM हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा ने पवन खेड़ा को लेकर गुवाहाटी में कहा, “ऐसा लगता है जैसे किसी पागल कुत्ते ने उन्हें काट लिया हो और कांग्रेस के शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक, मेरा मानना है कि उनके पास लोगों को बदनाम करने के अलावा और कोई काम नहीं है. वो भी एआई और फोटोशॉप का इस्तेमाल करके. एक और बात जो उन्होंने बखूबी की है, वो है एक तय रणनीति बनाना. एक बहुत पुरानी पार्टी द्वारा पूरे असमिया समाज के सामने पेश किया गया, यह एक बेहद शर्मनाक उदाहरण है. मुझे लगता है कि वे पूरी तरह से बेकाबू हो गए हैं. पिछले दो सालों से वे मुझे, मेरी बेटी, मेरे बेटे को बदनाम करने के लिए हर छोटी-मोटी कोशिश कर रहे हैं, हमारा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है.”
#WATCH | Guwahati: On Congress leader Pawan Khera's allegations over her passports, and CM's election affidavit, wife of Assam CM Himanta Biswa Sarma, Riniki Bhuyan Sharma says, "It seems that a mad dog has bitten them and from the top rung of the Congress to the lowest rung, I… pic.twitter.com/2iZuKhw6ra
— ANI (@ANI) April 6, 2026
पवन खेड़ा को बताया पागल कुत्ता
पवन खेड़ा के पासपोर्ट वाले आरोपों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, “ये लोग किस तरह के आरोप लगा रहे हैं? अगर हम भारतीय पासपोर्ट अधिनियम देखें, तो पता चलता है कि उन्होंने कितनी बेवकूफी की है. भारत दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं देता, और ये लोग तीन पासपोर्ट की बात कर रहे हैं. उनके अनुसार, मैं मिस्र की नागरिक हूं, और ये लोग गोल्डन वीजा की बात कर रहे हैं. ये तो पागल कुत्ते की तरह इधर-उधर भागने जैसा है.”
ये भी पढ़ेंः बंगाल में 90 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने जारी किया जिलेवार डेटा
गाय के पेड़ पर चढ़ने जैसा बताया
उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने (पवन खेड़ा) दुबई के एक होटल का कमरा नंबर दिया है. ये कैसी संपत्ति है? अगर मेरे पास संपत्ति होती, तो मैं घर खरीदती, लेकिन मेरे पास होटल का कमरा नहीं है. ये तो हद ही है।. अगर उन्होंने ऐसी जालसाजी की है, तो उन्हें पहले पूरी जानकारी जुटानी चाहिए थी. ये तो गाय के पेड़ पर चढ़ने जैसा है.”