Tej Pratap Reacts BJP Defeat: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज जारी हो रहा है, जो कुछ ही समय बाद फाइनल हो जाएगा. शुरुआती रुझानों से ही जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. खबर लिखे जाने तक 18वें राउंड की गिनती हो चुकी है, जिसमें प्रशांत किशोर 10,000 वोटों से आगे चल रहे हैं. कुल 31 राउंड की गिनती होनी है. यानी फाइनल परिणाम के लिए शाम तक का इंतजार करना पड़ेगा. बांकीपुर में भाजपा के पिछड़ते प्रत्याशी को लेकर जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला है.
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बांकीपुर विधानसभा से बड़ा राजनीतिक संदेश निकला है. भाजपा को यहां प्रचंड हार का सामना करना पड़ा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी भी अपनी ही विधानसभा सीट नहीं बचा पाए. यह परिणाम बताता है कि जनता का जनादेश सर्वोपरि है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता ही करती है. अब यह चर्चा तेज है कि बांकीपुर से शुरू हुआ यह संदेश पूरे बिहार की राजनीति पर भी असर डाल सकता है.”
बांकीपुर विधानसभा से बड़ा राजनीतिक संदेश निकला है।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 3, 2026
भाजपा को यहाँ प्रचंड हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी भी अपनी ही विधानसभा सीट नहीं बचा पाए। यह परिणाम बताता है कि जनता का जनादेश सर्वोपरि है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता ही करती है। अब यह चर्चा… pic.twitter.com/zAITrvwMu2
सोशल मीडिया पर किया शेयर
तेज प्रताप ने यह बात अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है. फोटो में दिखाई दे रहा है कि नितिन नवीन जमीन पर बैठे हैं और उन्हें जनता उंगली दिखा रही है. नितिन नवीन जमीन में बैठे रोते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके पीछे एक बोर्ड लगा हुआ है, जिसमें लिखा है बांकेपुर विधानसभा रिजल्ट घोषित. जीत-जनता की, हार-नितिन नवीन.
ये भी पढ़ेंः हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी… सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने वाले कौन हैं ये दोनों दोस्त?
प्रशांत किशोर का तेज प्रताप ने किया था समर्थन
फिलहाल, प्रशांत किशोर जीत की ओर अग्रसर दिखाई दे रहे हैं. अगर प्रशांत किशोर की जीत होती है, तो यहीं से उनकी पार्टी का खाता भी खुल जाएगा. पिछले विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन उनके एक भी प्रत्याशी नहीं जीत सके. जेजेपी प्रमुख तेज प्रताप ने भी प्रशांत किशोर को अपना समर्थन दिया था.
