बांकीपुर उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, क्या सियासी ‘परीक्षा’ में पास हो पाएंगे प्रशांत किशोर? वोटिंग आज

Bankipur Bypoll Triangular Contest: बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के प्रशांत किशोर, बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी की रेखा गुप्ता के बीच कड़ा मुकाबला है.
Bankipur Bypoll Triangular Contest

बांकीपुर उपचुनाव के तीनों प्रत्याशी

Prashant Kishor Electoral Test Bypoll: आज गुरुवार, 30 जुलाई को देश में 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. जिसमें बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट शामिल है. वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है, जो शाम छह बजे तक चलेगी. इसकी मतगणना तीन अगस्त को होगी. बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का क्या है हाल? यहां जानें.

वैसे तो बांकीपुर विधानसभा को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गढ़ माना जाता है. लेकिन इस उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. क्योंकि उपचुनाव में जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर भी चुनावी मैदान में उतरे हैं. प्रशांत किशोर भी राजनीति में मझे हुए खिलाड़ी हैं. इस सीट पर जनसुराज के प्रशांत किशोर, बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी की रेखा गुप्ता के बीच कड़ा मुकाबला है.

क्यों हो रहा उपचुनाव?

बांकीपुर विधानसभा से नितिन नवीन विधायक थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिम्मा सौंप दिया. जिसके बाद वे विधानसभा से इस्तीफा देकर राज्यसभा चले गए. इसलिए इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है. भले ही इस सीट पर कांग्रेस, भाकपा, जनता दल, जनक्रांति दल और निर्दलीय को भी जीत का मौका मिल चुका है, लेकिन यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है. क्योंकि 1995 से लगातार इस विधानसभा पर भाजपा का दबदबा रहा है.

ये भी पढ़ेंः बिहार में मॉडल स्कूलों का बदला नाम, भगवा रंग में रंगने को लेकर सियासी हलचल तेज, JDU ने भी जताई चिंता

प्रशांत किशोर की सियासी ‘परीक्षा’

इस सीट पर उपचुनाव की सबसे ज्यादा चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि यहां से प्रशांत किशोर भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में उतरने से यह सीट काफी हाई प्रोफाइल हो गई है. अब देखना यह होगा कि क्या प्रशांत किशोर इस सियासी ‘परीक्षा’ को पास कर पाते हैं? बांकीपुर विधानसभा में वोटिंग जारी है. सुबह 9 बजे तक के मतदान की बात करें, तो यहां 4.61 प्रतिशत मतदान हो चुका है.

ज़रूर पढ़ें