Bankipur Upchunav Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने जीता चुनाव, बीजेपी का 31 साल पुराना किला ढहा
प्रशांत किशोर
Bankipur Upchunav Result LIVE: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. इस सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है. सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में प्रशांत शुरुआत से ही आगे चल रहे थे. प्रशांत ने इस जीत के साथ ही बीजेपी का 31 साल पुराना किला ढहा दिया है.
कुल मिलाकर इस सीट पर मतगणना 31 राउंड में पूरी हुई. एक राउंड मे 14 टेबल पर 14 EVM में पड़े मतों की गिनती की गई.
बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर, बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी की रेखा गुप्ता चुनावी मैदान में थे. प्रशांत किशोर को इस चुनाव में 63203 वोट मिले, बीजेपी के सिन्हा को 44250 वोट मिले. इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने 18953 वोटों ने चुनाव जीत लिया है. बिहार विधानसभा में अब जनसुराज पार्टी के विधायक के तौर पर प्रशांत किशोर रहने वाले हैं.