Vistaar NEWS

Bankipur Upchunav Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने जीता चुनाव, बीजेपी का 31 साल पुराना किला ढहा

Prashant Kishor

प्रशांत किशोर

Bankipur Upchunav Result LIVE: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. इस सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है.  सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में प्रशांत शुरुआत से ही आगे चल रहे थे. प्रशांत ने इस जीत के साथ ही बीजेपी का 31 साल पुराना किला ढहा दिया है.

कुल मिलाकर इस सीट पर मतगणना 31 राउंड में पूरी हुई. एक राउंड मे 14 टेबल पर 14 EVM में पड़े मतों की गिनती की गई.

बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर, बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी की रेखा गुप्ता चुनावी मैदान में थे. प्रशांत किशोर को इस चुनाव में 63203 वोट मिले, बीजेपी के सिन्‍हा को 44250 वोट मिले. इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने 18953 वोटों ने चुनाव जीत लिया है. बिहार विधानसभा में अब जनसुराज पार्टी के विधायक के तौर पर प्रशांत किशोर रहने वाले हैं. 

अमन तिवारी

18 हजार वोटों से प्रशांत किशोर ने जीता चुनाव

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के नीरज सिन्हा को 18 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव हरा दिया है. 

अमन तिवारी

हमारी प्राथमिकता जनता का सम्मान करना

बांकीपुर व‍िधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर की जीत तय है. जीत की घोषणा से पहले उन्‍होंने मीड‍िया से बातचीत की. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन आप अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर देखेंगे. बांकीपुर की जनता ने भाजपा नेतृत्व को एक स्पष्ट संदेश दिया है.कृपया बिहार के लिए एक अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री नियुक्त करें.

Kamal Tiwari

24 राउंड की गिनती के बाद 13868 वोटों से आगे प्रशांत किशोर

सुधीर सिंह

बांकीपुर सीट से 20वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,621 वोटों से आगे

सुधीर सिंह

बांकीपुर सीट से 16वें राउंड में प्रशांत किशोर 8966 वोटों से आगे

सुधीर सिंह

बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर 7781 वोटों से आगे

सुधीर सिंह

बिहार के बांकीपुर में 7वें राउंड की काउंटिंग पूरी

प्रशांत किशोर 4556 वोट से आगे चल रहे हैं.

सुधीर सिंह

बिहार के बांकीपुर में 7वें राउंड की काउंटिंग पूरी

प्रशांत किशोर 3 हजार 811 वोट से आगे

प्रशांत किशोर को मिले 13500 वोट

बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा को मिले 9689 वोट

RJD प्रत्याशी रेखा कुमारी को मिले 2599 वोट

सुधीर सिंह

बांकीपुर में 6वें राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार.

6वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 3451 वोट से आगे चल रहे हैं.

प्रशांत किशोर को 11603 वोट मिले.

बीजेपी के नीरज सिन्हा को 8152 वोट मिले.

सुधीर सिंह

बांकीपुर में 5वें राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार.

5 राउंड के बाद प्रशांत किशोर 2319 वोट से आगे चल रहे हैं.

प्रशांत किशोर को 8971 वोट मिले.

बीजेपी के नीरज सिन्हा को 6652 वोट मिले.

सुधीर सिंह

चौथे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 1145 वोटों से आगे चल रहे हैं.

सुधीर सिंह

तीसरे राउंड की गिनती के बाद बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर 1162 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिंहा और तीसरे नंबर पर आरजेडी की रेखा गुप्ता चल रही हैं.

सुधीर सिंह

दूसरे राउंड की गिनती के बाद 1161 वोटों से प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं.

सुधीर सिंह

बांकीपुर सीट में पहले राउंड की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) को 2,220 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार 1,423 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में केवल 501 मत आए हैं.

सुधीर सिंह

बिहार के बांकीपुर में शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. बीजेपी के नीरज सिन्हा पीछे चल रहे हैं. बांकीपुर सीट नितिन नवीन के बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद खाली हुई थी.

सुधीर सिंह

बांकीपुर सीट से पहले राउंड की गिनती पूरी, प्रशांत किशोर 800 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Kamal Tiwari

बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म हो गई है, प्रशांत किशोर चल रहे हैं आगे

सुधीर सिंह

बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं.

सुधीर सिंह

पोस्टल बैलेट की गिनती जारी

सुधीर सिंह

बांकीपुर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू

सुधीर सिंह

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती 8 बजे शुरू होगी.

Exit mobile version