Assault Video Sexual Abuse: बिहार के बेगूसराय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसने महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खडे़ कर दिया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डायमंड होटल के अंदर युवती से बेरहमी के साथ मारपीट की जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है. जानें क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, यह मामला बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के ब्लू डायमंड होटल का है. जहां 27 सितबंर की सुबह युवती अपने घर से निकली तो बाइक सवार युवक उसे एक होटल ले गया और वहां पर दूसरे युवक के हवाले कर दिया. उस युवक ने युवती को होटल के एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की. युवती अपने बचाव के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन युवक एक नहीं माना. उसे जूते-चप्पल, लात और घूंसों से पीटता चला गया.
वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म
युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र दामोदरपुर गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है. पीड़िता ने आरोपी युवक पर यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के बाद दुष्कर्म भी किया और बिना कपड़ों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जैसे ही इस घटना का वीडियो सामने आया, हड़कंप मच गया. पीड़िता ने वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत लेकर सोमवार की सुबह ही पुलिस के पास पहुंची थी, लेकिन FIR देर रात दर्ज की गई.
ये भी पढ़ेंः जमुई-समस्तीपुर और अब किशनगंज में लड़की से बदसलूकी, बिहार में नहीं थम रही बीच सड़क हैवानियत!
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे पुलिस ने संज्ञान में लिया है. वायरल वीडियो और पीड़िता के आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.
