Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रथम चरण की वोटिंग शुरू खत्म हो गई है. शाम 5 बजे तक बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है और 89.93 फीसदी मतदाताओं ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया है. बंगाल में आज 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हुए. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटिंग के लिए लंबी लाइनें लगी हुई थी. चुनाव आयोग ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की थी.
बंगाल में कई दिग्गजों की सीटों पर प्रथम चरण में ही मतदान हुआ है, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, हुमायूं कबीर शामिल हैं. दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल 2026 को मतदान होगा. परिणाम 4 मई को दोनों चरणों के एकसाथ आएंगे.
बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत वोटिंग
राज्य विधानसभा चुनाव | दोपहर 3 बजे तक अनुमानित वोटर टर्नआउट, तमिलनाडु – 70.00%
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
पश्चिम बंगाल (पहला चरण) – 78.77% pic.twitter.com/ZIct0uDdSw
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा के वॉर रूम का दौरा किया.
#watch पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा के वॉर रूम का दौरा किया। pic.twitter.com/betic5JzKt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “हमारी कार चलना शुरू की तभी एक बड़ा पत्थर हमारे कार के पीछे के शीशा पर लगा और शीशा टूट गया. कोई पीछे से हमला कर दे तो हम क्या कर सकते हैं?”
#watch आसनसोल, पश्चिम बर्धमान (पश्चिम बंगाल):भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “हमारी कार चलना शुरू की तभी एक बड़ा पत्थर हमारे कार के पीछे के शीशा पर लगा और शीशा टूट गया। कोई पीछे से हमला कर दे तो हम क्या कर सकते हैं…हम दूसरे जगह जा रहे थे तभी ऐसा हुआ और ऐसा बार-बार किया… https://t.co/UFvFJvfaci pic.twitter.com/CRlJErdLdT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
बरहमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने किया मतदान.
#watch बरहमपुर, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बरहमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने अपना वोट डाला। pic.twitter.com/2QMMLDn3Jh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
बंगाल में दोपहर एक बजे तक 62.18% मतदान
पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान जारी है. हिंसा और बवाल के बीच भी लोग जमकर वोट कर रहे हैं.चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% वोटिंग हुई है.
हुमायूं कबीर ने कहा, “TMC जो गुंडागर्दी कर रही है उसका जवाब उन्हें जनता देगी, इनकी गुंडागर्दी 4 मई को खत्म हो जाएगी.”
#watch | मुर्शिदाबाद: आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, “TMC जो गुंडागर्दी कर रही है उसका जवाब उन्हें जनता देगी, इनकी गुंडागर्दी 4 मई को खत्म हो जाएगी… मैं रास्ते पर खड़ा था, तभी उन्होंने अचानक हमला किया… पुलिस बल ने मेरे लोगों के ऊपर लाठीचार्ज… pic.twitter.com/1wExqlbQfk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
वीडियो मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की है, जहां TMC और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई.
#watch पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | वीडियो मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की है, जहां TMC और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
दोनों तरफ से एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके जा रहे हैं। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। pic.twitter.com/OOPq8bi8Jt
सुबह 11 बजे तक बंगाल में 41.11% वोटिंग
राज्य विधानसभा चुनाव | सुबह 11 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
तमिलनाडु – 37.56%
पश्चिम बंगाल (पहला चरण) – 41.11% pic.twitter.com/OaY0Lo3YkV
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने अपने परिवार के साथ किया मतदान
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर. अश्विन ने किया मतदान.
#watch | चेन्नई, तमिलनाडु: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर. अश्विन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
#tamilnadulegislativeassemblyelection2026 pic.twitter.com/vIJEBWLeXF
सुबह 9 बजे तक बंगाल और तमिलनाडु में कितने प्रतिशत वोटिंग.
राज्य विधानसभा चुनाव | सुबह 9 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
तमिलनाडु – 17.69%
पश्चिम बंगाल (पहला चरण) – 18.76% pic.twitter.com/8tgBfuZD1n
भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने कोयंबटूर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
#watch तमिलनाडु विधानसभा चुनाव | भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने कोयंबटूर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। pic.twitter.com/tD4qIxkj8H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
मुर्शिदाबाद में TMC कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हो गई.
#watch पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | मुर्शिदाबाद में TMC कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हो गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे हैं, जहां कल एक कच्चा बम फेंके जाने की घटना सामने आई थी। pic.twitter.com/p5nzqVdAVv
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और चेपॉक-तिरुवल्लीकेनी विधानसभा क्षेत्र से DMK के उम्मीदवार उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
#watch तमिलनाडु चुनाव 2026 | तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और चेपॉक-तिरुवल्लीकेनी विधानसभा क्षेत्र से DMK के उम्मीदवार उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। pic.twitter.com/VFYO4tYYon
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और कोलाथुर से DMK उम्मीदवार एम.के. स्टालिन की पत्नी दुर्गा स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
#watch तमिलनाडु चुनाव 2026 | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और कोलाथुर से DMK उम्मीदवार एम.के. स्टालिन की पत्नी दुर्गा स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। pic.twitter.com/URnxjPhwxs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
शुभेंदु से लेकर अधीर रंजन चौधरी तक की साख पहले चरण के मतदान में दांव पर लगी है. पढ़ें पूरी खबर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग पर सीएम डॉ मोहन यादव ने किया पोस्ट. X पर सीएम ने लिखा- चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और मतदान आपका अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है. प्रथम चरण के मतदान में सभी मतदाता अपने राज्य की प्रगति और बेहतर नागरिक जीवन के लिए अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें. आपका एक-एक वोट जब माताओं-बहनों की सुरक्षा के लिए होगा, तभी पश्चिम बंगाल में सुशासन का नया सबेरा होगा.
चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और मतदान आपका अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 23, 2026
आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में सभी मतदाता अपने राज्य की प्रगति और बेहतर नागरिक जीवन के लिए अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।
भ्रष्टाचार, शोषण व अत्याचार का समूल नष्ट…
यहां पूरा परिवर्तन का माहौल है: वोटिंग करने के बाद बोले भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी
#watch नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “यहां पूरा परिवर्तन का माहौल है। मैंने मतदान किया है…इस बार अगर परिवर्तन नहीं होगा तो बंगाल का सनातन खत्म हो जाएगा। माहौल ठीक है…” https://t.co/smjoSCvdIY pic.twitter.com/sg8FbiuUVd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री और अविनाशी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एल. मुरुगन ने अपना वोट डाला.
#watch कोयम्बेडु, चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। केंद्रीय मंत्री और अविनाशी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एल. मुरुगन ने अपना वोट डाला। pic.twitter.com/vpueB1h72E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
100 से अधिक सीट जीतेगी भाजपा: दिलीप घोष
#watch खड़गपुर (पश्चिम बंगाल): खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल चुनावों पर कहा, “भाजपा का ज्यादातर प्रभाव क्षेत्र उत्तर दक्षिण बंगाल में है और भाजपा इसमें 100 से अधिक सीट जीतेगी…और इस चुनाव से जनता को साहस मिल जाएगा कि अच्छा वोट हुआ है।” pic.twitter.com/8qFHlsBlSj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू
तमिलनाडु में एक चरण में होने वाले चुनावों और पश्चिम बंगाल में चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
तमिलनाडु की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में से 152 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। pic.twitter.com/raX0j5kwpT
AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने प्रथम चरण के मतदान पर कहा, “नई पार्टी बनाने के बाद मेरे खिलाफ बहुत आवाज उठीं. मुझे मेरी पार्टी का बहुत सपोर्ट मिला. मैंने 142 उम्मीदवार दिए लेकिन 25-26 उम्मीदवार TMC के साथ जुड़ गए. मुझे फिर भी कोई दिक्कत नहीं हुई. अब मेरी पार्टी के 117 उम्मीदवार हैं.TMC टिकट बेच रही है. मेरी पार्टी के उम्मीदवारों को पैसे देकर खरीदा जा रहा है. उनको चुनाव में इसका जवाब मिलेगा. मैं किसी की बी टीम नहीं हूं.”
#watch | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 | मुर्शिदाबाद: AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने प्रथम चरण के मतदान पर कहा, “…नई पार्टी बनाने के बाद मेरे खिलाफ बहुत आवाज उठीं…मुझे मेरी पार्टी का बहुत सपोर्ट मिला। मैंने 142 उम्मीदवार दिए लेकिन 25-26 उम्मीदवार TMC के साथ जुड़ गए। मुझे… pic.twitter.com/bH2aw6H4Gi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
PM मोदी ने मतदान करने की अपील की
Phase 1 of the West Bengal Assembly elections takes place today. I urge all citizens to participate in this festival of democracy with full strength. I especially appeal to my young friends and to the women of West Bengal to vote in large numbers.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2026
