Vistaar NEWS

‘TMC के 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार…’, BJP MP के दावे से बढ़ी हलचल

BJP MP Saumitra Khan Statement

भाजपा सांसद सौमित्र खान

BJP MP Saumitra Khan Statement: पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद सौमित्र खान ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि टीएमसी के करीब 50 विधायक अपनी ही पार्टी से काफी नाराज हैं और 20 सांसद भाजपा में आना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा का केंद्रीय नेतृव्य एक बार कह दे, तो टीएमसी नाम की कोई पार्टी नहीं बचेगी. हर कोई भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार है. इस दौरान सांसद ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर जमकर हमला बोला है.

बांकुड़ा से भाजपा सांसद सौमित्र खान ने दावा किया कि टीएमसी के कई विधायक और सांसद भाजपा के संपर्क में हैं और वे पाला बदलने के लिए तैयार हैं. सांसद के दावे के मुताबिक, टीएमसी का हर नेता भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार है.

BJP सांसद के दावे से TMC में चिंता

भाजपा सांसद सौमित्र खान ने टीएमसी को लेकर उस दौरान दावा किया है, जब टीएमसी के कई नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं. टीएमसी में फूट सी मच गई है. मंगलवार को ही सीएम की बैठक में बारासात से सांसद काकोली घोष और टीएमसी के 6 विधायक पहुंचे थे. इसी बीच अब सौमित्र खान के दावे ने टीएमसी को चिंता में डाल दिया है.

अभिषेक बनर्जी को बताया पापी

सांसद सौमित्र खान ने टीएमसी नेता को पापी बताते हुआ कहा कि आज उनके घर के सामने बुलडोजर खड़ा है. अभिषेक बनर्जी ने 2021 में भाजपा कार्यकर्ताओं के घर तुड़वाए थे. पापियों को जेल जाना ही पड़ता है. ऐसे पापियों को तुरंत ही परिणाम भुगतना चाहिए और उन्हें नरक में जाना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः मनपसंद पद, राज्यसभा सीट समेत 2029 में बड़ी भूमिका, CM पद छोड़ने के लिए सिद्धारमैया को कांग्रेस हाईकमान का बड़ा ऑफर!

TMC ने सांसद के बयान को सिरे से किया खारिज

वहीं, टीएमसी ने सौमित्र खान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा कि भाजपा सांसद अफवाह फैला रहे हैं. ऐसा कुछ नहीं है. फिलहाल, चाहे कुछ भी हो, लेकिन सौमित्र खान के इस बयान ने टीएमसी के अंदर चिंता बढ़ा दी है.

Exit mobile version